MCX पर ट्रेडिंग के समय में हुआ बदलाव, जान लीजिए पूरी डिटेल

यूएस डेलाइट सेविंग टाइमिंग्स को देखते हुए मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग के समय में बदलाव हो गया है, अब नया समय सुबह 9 बजे से रात 11.30 बजे तक होगा

अपडेटेड Mar 14, 2022 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
सोमवार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिफ्रेंशिएबिल नॉन एग्री कमोडिटीज और एग्री कमोडिटीज (कपास, सीपीआई और कपास) में ट्रेडिंग सुबह 9 बजे शुरू हो गई

MCX Trading Timings : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में ट्रेडिंग के समय में सोमवार से बदलाव हो गया। इसकी वजह यूएस डेलाइट सेविंग टाइमिंग्स है। नया समय सुबह 9 बजे से रात 11.30 बजे तक का है।

इस क्रम में, आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिफ्रेंशिएबिल नॉन एग्री कमोडिटीज और एग्री कमोडिटीज (कपास, सीपीआई और कपास) में ट्रेडिंग सुबह 9 बजे शुरू हो गई। हालांकि, नए टाइम जोन में नॉन एग्री कमोडिटीज (non-Agri commodities) में रात 11.30 बजे तक ट्रेडिंग हो सकेगी, वहीं एग्री कमोडिटीज (Agri commodities) में रात 9 बजे तक ही ट्रेडिंग होगी।

ट्रेड बंद होने के बाद होगा क्लाइंड कोड मोडिफिकेशन सेशन


इसके अलावा, उक्त के लिए क्लाइंड कोड मोडिफिकेशन सेशन संबंधित कमोडिटीज में ट्रेड के बंद होने के समय के बाद ही होगा और सिर्फ 15 मिनट का होगा। बीएसई पर आज, एमसीएक्स के शेयर में तेजी रही, जो 1.16 फीसदी मजबूत होकर 1,405 रुपये पर बंद हुआ। इंट्राडे के दौरान शेयर ने 1,428.25 रुपये का हाई और 1,389 रुपये निचला स्तर छूआ।

LIC IPO को मई तक के लिए टाल सकती है सरकार, बाजार में स्थिरता आने का होगा इंतजार

लॉन्च होगा घरेलू बुलियन स्पॉट एक्सचेंज

पिछले हफ्ते शनिवार को एक अहम घटनाक्रम में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स (IBJA) ने सेबी के दिशानिर्देशों (SEBI guidelines) की तर्ज पर घरेलू बुलियन स्पॉट एक्सचेंज (Bullion Spot Exchange) लॉन्च करने के लिए एक भागीदारी की है।

बुलियन स्पॉट एक्सचेंज को अपने प्लेटफॉर्म पर होने वाले बुलियन ट्रांजेक्शंस में पूरी तरह पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पेश किया जाएगा। प्रस्तावित फ्रेमवर्क में उद्योग के बी2बी सेगमेंट पर जोर दिया जाएगा।

NSE और IBJA शेयरहोल्डर स्ट्रक्चर को अंतिम रूप देने के लिए उद्योग के पार्टिसिपैंट्स के साथ बातचीत अग्रिम चरण में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।