Get App

Gold Price: नवरात्रि के तीसरे दिन सोने के भाव 59,300 रुपये के ऊपर, जानें कितना चढ़ा गोल्ड

Gold Silver Price Today 24 March 2023: आज नवरात्रि के तीसरे दिन सोने का भाव 59,300 रुपये को पार कर गया। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने के भाव में 284 रुपये चढ़कर 59,370 रुपये पर आ गया। कल गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 59,086 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी तेजी रही। चांदी का रेट 69,500 को पार कर गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2023 पर 1:15 PM
Gold Price: नवरात्रि के तीसरे दिन सोने के भाव 59,300 रुपये के ऊपर, जानें कितना चढ़ा गोल्ड
नवरात्रि के तीसरे दिन सोने के भाव में रही तेजी।

Gold Silver Price Today 24 March 2023: आज नवरात्रि के तीसरे दिन सोने का भाव 59,300 रुपये को पार कर गया। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने के भाव में 284 रुपये चढ़कर 59,370 रुपये पर आ गया। कल गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 59,086 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी तेजी रही। चांदी का रेट 69,500 को पार कर गया है।

59,300 रुपये के ऊपर गोल्ड  

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 23 मार्च को 59,370 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड  260 रुपये चढ़कर 54,383 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी नवरात्रि में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।

IBJA पर सोने-चांदी का  रेट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें