Get App

Silver Price : रिकवरी शुरू होने के पहले 40 डॉलर की नीचे फिसल सकती है चांदी, एक्सपर्ट्स ने कहा गिरावट में खरीद लो

Silver Price :ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण प्रेसियस मेटल्स को अपने होल्ड रखने की लागत बढ़ गई है,जिससे निवेशक इन एसेट्स से दूरी बना रहे हैं। हालांकि,उम्मीद है कि जब केंद्रीय बैंक अंततः अपनी मौद्रिक नीति को नरम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे तो स्थिति बदल जाएगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 1:19 PM
Silver Price : रिकवरी शुरू होने के पहले 40 डॉलर की नीचे फिसल सकती है चांदी, एक्सपर्ट्स ने कहा गिरावट में खरीद लो
Silver Price : ETO मार्केट्स के CIO जोनाथन बैरेट का मानना ​​है कि सोने और चांदी में आई भारी गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए निवेश शुरू करने का एक मौका हो सकती है

Silver Price : XM.com के एशिया-पैसिफिक जोन के चीफ स्ट्रेटेजिस्ट पीटर मैकगायर (Peter McGuire) का कहना है कि आने वाले हफ्तों में चांदी की कीमतें 40 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिरकर 30 डॉलर के ऊपरी दायरे तक आ सकती हैं। इस करेक्शन के बादा 2027 की दूसरी तिमाही में चांदी में खरीदारी का सबसे अच्छा मौका होगा। उनका मानना ​​है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने,बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर पर रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदों के चलते,नीयर टर्म में सोने-चांदी में कमजोरी बनी रह सकती है।

पीटर मैकगायर का मानना है कि चांदी में अभी और नरमी की गुंजाइश है। यह अपने मौजूदा स्तरों से और नीचे जा सकती है। उनका मानना ​​है कि कमोडिटी बाजार दबाव में बना हुआ है और निवेशक लगातार अपनी पोजीशन काट रहे हैं।

उधर ETO मार्केट्स के CIO जोनाथन बैरेट का मानना ​​है कि सोने और चांदी में आई भारी गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए निवेश शुरू करने का एक मौका हो सकती है।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण प्रेसियस मेटल्स को अपने होल्ड रखने की लागत बढ़ गई है,जिससे निवेशक इन एसेट्स से दूरी बना रहे हैं। हालांकि,उन्हें उम्मीद है कि जब केंद्रीय बैंक अंततः अपनी मौद्रिक नीति को नरम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे तो स्थिति बदल जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें