Copper price : कॉपर की कीमतें 7 महीने के निचले स्तर पर, लागत घटने की उम्मीद में वोल्टास और ब्लू स्टार के शेयरों को लगे पंख

Copper price : बुधवार को तांबे की कीमतें 7 महीने के निचले स्तर पर दिख रही हैं। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने,चीन के इंडस्ट्रियल डिमांड को लेकर बढ़ती चिंताओं और AI से जुड़े शेयरों में बिकवाली के चलते तांबे की सप्लाई में आई कमी का असर फीका पड़ गया है

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 12:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Copper price : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर नवंबर डिलीवरी वाला कॉपर फ्यूचर्स 45.30 रुपये या 3.55 प्रतिशत गिरकर 1,232.10 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है

Copper price : आज,19 नवंबर के कारोबारी सत्र में वोल्टास,पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट और ब्लू स्टार जैसी एयर-कंडीशनिंग और कूलिंग प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी तेजी आई है। तांबे की कीमतें गिरकर सात महीनों के निचले स्तर पर आ गईं,जिससे इन सेक्टर की कंपनियों के इनपुट लागत कम होने और मार्जिन बेहतर होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हालांकि,तांबे की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले सत्र में भारी बिकवाली के बाद,गुरुवार को इसकी कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला।

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने,चीन की औद्योगिक मांग को लेकर बढ़ती चिंताओं और AI से जुड़े शेयरों में बिकवाली का असर तांबे की सीमित आपूर्ति पर भारी पड़ रहा है। इसकी वजह से तांबे की कीमतों में गिरावट आई है। अप्रैल 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्लोबल टैरिफ लागू करने के बाद से तांबे की कीमतों में आई यह अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है।

AC बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी


कच्चे माल की लागत में कमी से मिलने वाले संभावित फायदों की उम्मीद के चलते आज के कारोबार में AC कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। वोल्टास, ब्लू स्टार, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट और एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया जैसे शेयरों में 7 प्रतिशत तक की तेजी आई है।

वोल्टास और पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट इस रैली में सबसे आगे दिख रहे है। वोल्टास के शेयर 1,133.20 रुपये पर खुले और 6.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,207.45 रुपये के इंट्रा-डे उच्च स्तर तक जाते दिखे। जबकि इसकी पिछली क्लोजिंग 1,132.10 रुपये की थी।

PG इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर 539.15 रुपये पर खुले और अपने पिछले बंद भाव 538.25 रुपये से 6 प्रतिशत तक चढ़कर 570.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक जाते दिखे। इसी तरह ब्लू स्टार के शेयर 1,620 रुपये पर खुले और 5.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,708 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर जाते दिखे। जबकि पिछली क्लोजिंग 1,618.30 रुपये थी।

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स के शेयर 208.85 रुपये पर खुले और 4.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 216.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई को छूते नजर आए। जबकि इसकी पिछली क्लोजिंग 207 रुपये थी।

उधर एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के शेयर 6,253.90 रुपये पर खुले और 3.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,451 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए, जबकि इसकी पिछली क्लोजिंग कीमत 6,222.20 रुपये थी।

कॉपर की चाल पर एक नजर

लंदन मेटल एक्सचेंज पर थ्री मंथ कॉपर फ्यूचर्स 4.6 प्रतिशत गिरकर 12,471.00 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पर आ गया है जो 7 अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है। WSJ की एक रिपोर्ट के अनुसार न्यूयॉर्क में कॉपर 5.3 प्रतिशत गिरकर 5.6595 डॉलर प्रति पाउंड पर आ गया जो 7 अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर है।

बुधवार को ग्लोबल बाजारों में भारी बिकवाली के चलते फ्यूचर्स ट्रेड में कॉपर की कीमतें 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,232.10 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर नवंबर डिलीवरी वाला कॉपर फ्यूचर्स 45.30 रुपये या 3.55 प्रतिशत गिरकर 1,232.10 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट भी 44.30 रुपये या 3.47 प्रतिशत गिरकर 1,232 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

तांबे की कीमतों में भारी गिरावट ने AC और कूलिंग प्रोडक्ट्स से जुड़े शेयरों को सुर्खियों में ला दिया है, क्योंकि एयर-कंडीशनिंग सिस्टम और उससे जुड़े पुर्जों के निर्माण में तांबा एक मुख्य कच्चा माल होता है।

 

 

शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए हरे निशान में लौटे सेंसेक्स-निफ्टी, अनुज सिंघल से जानें अब क्या हो कमाई की रणनीति

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।