शुरुआती नुकसान की भरपाई करते हुए हरे निशान में लौटे सेंसेक्स-निफ्टी, अनुज सिंघल से जानें अब क्या हो कमाई की रणनीति

रुपये की मजबूती हमारे लिए एक और बड़ा पॉजिटिव है। अब रुपया मजबूत डॉलर के बावजूद मजबूती दिखा रहा है। अब वहां, फोकस करें जहां कमोडिटीज बड़ा फैक्टर थीं। उन कंपनियों पर फोकस करें जिन्हें काफी मार्जिन प्रेशर देखना पड़ा। ऑटो, ऑटो एंसिलरी, NBFCs, PSU बैंक अब सबसे मजबूत हैं

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 11:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि अभी के लिए हम मान कर चलेंगे कि कल और आज की शुरुआती गिरावट एक हल्का विराम ही है

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली है। 10.30 बजे के आसपास सेंसेक्स 171.12 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,202.93 पर और निफ्टी 37.05 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,265 पर दिख रहा था। सेक्टोरल मोर्चे पर, ऑटो इंडेक्स में 2% की तेजी आई है। वहीं, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और PSU बैंक इंडेक्स में 1.5-1.5% की बढ़त दिख रही है। जबकि IT इंडेक्स में लगभग 2% की गिरावट आई है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.4% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3% ऊपर दिख रहे हैं।

बाजार: तेजी में ब्रेक या PAUSE?

ऐसे बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अभी के लिए हम मान कर चलेंगे कि कल और आज की शुरुआती गिरावट एक हल्का विराम ही है। रिवर्सल के संकेत 10 और 20 DEMA के नीचे होंगे। 10 DEMA 24,900 पर और 20 DEMA 24,400 पर है। बैंक निफ्टी में तो हम एवरेजेज से काफी दूर हैं। बैंक निफ्टी का 10 DEMA 60,300 पर और 20 DEMA 58,700 पर है। FIIs की तरफ से फ्रेश शॉर्ट बनने के पहले संकेत हैं। पहले लॉन्ग अनवाइंडिंग हो रही थी, लेकिन 2 दिनों से शॉर्ट्स आए और कल तो साफ तौर पर निफ्टी में बड़ी शॉर्टिंग हुई है। बड़ा सवाल ये है कि क्या ग्लोबल बाजार अब एक बड़ी गिरावट में हैं? और ऐसे में क्या हम आउटपरफॉर्म करते रहेंगे?


ANTHROPIC का ऐतिहासिक IPO

ANTHROPIC का IPO इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन गया है। पहले के 82.5 Cr के मुकाबले ऑफरिंग बढ़ाकर 98 Cr शेयर की हो गई है। IPO में $83 प्रति शेयर पर शेयर जारी किए गए हैं। पहले प्राइस बैंड $70 से $78 था। अंडरराइटर्स को 30 दिन का अतिरिक्त विकल्प मिला है। इनके लिए 14.7 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदने का विकल्प है।

ANTHROPIC IPO पर उदय कोटक

उदय कोटक का कहना है कि Claude के लिए मशहूर AI कंपनी Anthropic की लिस्टिंग $1.5 Tn वैल्यूएशन पर हुई है। करीब 5 साल पहले तक इस कंपनी का अस्तित्व भी नहीं था। ये वैल्यूएशन भारत की टॉप 10 कंपनियों को मिलाकर मार्केट कैप से भी ज्यादा है। क्या भारतीय बाजार अंडरवैल्यूड है?

या फिर नई दुनिया की दौड़ में हमें तेजी से आगे बढ़ने की जरूरत है? या फिर दोनों? यह सोचने की बात है।

ब्रेंट क्रूड की कीमतें 3 महीने के निचले स्तर पर

ब्रेंट क्रूड की कीमतें 3 महीने के निचले स्तर पर हैं। ब्रेंट 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। यह नवंबर में 20% नीचे आया है। EIA का कहना है कि 2026 की दूसरी तिमाही में 20 लाख बैरल प्रति दिन सरप्लस का अनुमान है। US कच्चे तेल का भंडार 33.8 लाख बैरल बढ़ा है। US गैसोलीन और डिस्टिलेट स्टॉक्स में बढ़ोतरी हुई है। ये सब हमारे मैक्रो के लिए बड़ा पॉजिटिव हैं और ये हमें 2027 के लिए एक बड़े मैक्रो बूम की तरफ ले जा सकता है। अर्निंग्स सीजन का मजबूत रहना और तेल का नीचे आना बड़ा पॉजिटिव है।

बाजार: अब क्या करें?

रुपये की मजबूती हमारे लिए एक और बड़ा पॉजिटिव है। अब रुपया मजबूत डॉलर के बावजूद मजबूती दिखा रहा है। अब वहां, फोकस करें जहां कमोडिटीज बड़ा फैक्टर थीं। उन कंपनियों पर फोकस करें जिन्हें काफी मार्जिन प्रेशर देखना पड़ा। ऑटो, ऑटो एंसिलरी, NBFCs, PSU बैंक अब सबसे मजबूत हैं।

इनमें वो कंपनियां जोड़ दीजिए जो क्रूड के नीचे आने से फायदे में रहेंगी। कुछ समय के लिए ग्लोबल एक्सपोजर वाले शेयरों से दूरी बनाइए। एक्सपोर्टर्स में सिर्फ फार्मा है जहां मजबूती है। घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े शेयरों में गिरावट पर खरीदारी करें। 2027 भारत का साल हो सकता है। हम कोई टारगेट नहीं लेंगे लेकिन बड़ी तेजी हो सकती है। बस कच्चे तेल पर नजर रखें, ये 100 के ऊपर नहीं जाना चाहिए।

 

 

Trading Ideas : बाजार की शुरुआती गिरावट और बढ़ी, कमजोर बाजार में भी इन दो शेयरों में बन सकता है पैसा

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।