Silver Price Today: चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिवाली के दिन एक किलो चांदी का भाव ₹2,05,000 है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण कारोबार नहीं हुआ। इससे पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 190 रुपये यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,84,977 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2000 रुपये फिसली। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कितनी है चांदी कीमत