Silver Price Today: गोवर्धन पूजा पर सस्ता हुआ चांदी, मुंबई, दिल्ली, पटना सहित प्रमुख 10 शहरों में जानें ताजा भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 10 नवंबर की सुबह चांदी 204900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 8:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.06% गिरकर यानी 112 रुपये गिरावट के साथ 1,87,015 रुपये प्रति किलो पर है।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। 10 नवंबर की सुबह चांदी 204900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत सभी टैक्स समेत 1,92,500 रुपये प्रति किलो पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,05,000 रुपये किलो हो गया

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.06% गिरकर यानी 112 रुपये गिरावट के साथ 1,87,015 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,87,127 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,88,110 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 53.09 डॉलर प्रति औंस हो गई।

10 नवंबर को  चांदी का भाव


शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,04,900
मुंबई 2,04,900
अहमदाबाद 2,04,900
चेन्नई 2,04,900
कोलकाता 2,04,900
हैदराबाद 2,04,900
जयपुर 2,04,900
भोपाल 2,04,900
लखनऊ 2,04,900
तिरुवनंतपुरम 2,04,900

इन बातों का रखें ध्यान

सोने और चांदी के भाव अलग-अलग बाजारों और स्रोतों में अलग हो सकते हैं। MCX पर दिखने वाला भाव कारोबार का होता है, जबकि ज्वेलरी की दुकान पर खुदरा कीमत अलग हो सकती है। गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और GST भी देना पड़ता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वेलर से ताजा रेट जरूर पता कर लें। सोने के गहने लेते समय हॉलमार्क और HUID नंबर भी जांचें। इससे आपको सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 3,803 रुपये बढ़कर 1,88,903 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 3,803 रुपये बढ़कर 1,88,903 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी बाजार में चांदी का वायदा भाव 2.49 प्रतिशत बढ़कर 53.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। विश्लेषकों ने बताया कि बाजार प्रतिभागियों की ओर से नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई।

Gold Price Today: भाई दूज से एक दिन पहले सोना चढ़ा; लखनऊ, जयपुर, दिल्ली में ₹144760 पर 24 कैरेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।