Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। छोटी दिवाली के मौके पर चांदी के भाव में भी बदलाव दर्ज किया गया। 7 नवंबर यानी आज की सुबह चांदी 204900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहने के कारण कारोबार नहीं होगा। इससे पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 190 रुपये यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 1,84,977 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। पिछले कारोबारी दिन यह 1,84,787 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 2000 रुपये फिसली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यान कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 52.18 डॉलर प्रति औंस है। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत आज 2,04,900 रुपये किलो हो गया। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी किस भाव पर मिल रही है।
जानें आज आपके शहर में क्या है चांदी का भाव
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।