Gold Silver Rate Today : MCX पर सोने का रेट 1% से ज़्यादा भागा, एक्सपर्ट्स से जानिए कमोडिटी के कमाई वाले कॉल

Gold Silver Rate Today : इंट्राडे में MCX गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2,000 रुपए या 1.30 फीसदी बढ़कर ,54,837 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जाता दिख। वहीं, MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 5,600 रुपए या 2.4 फीसदी बढ़कर ,42,081 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 11:59 AM
Story continues below Advertisement
Commodity calls : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं ChartNTrade.com के फाउंडर विकाश बगाड़िया। इनको सिल्वर और क्रूड ऑयल में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold Silver Rate Today : पिछले सेशन में भारी नुकसान के बाद वैल्यू बाइंग के चलते शुक्रवार,13 फरवरी को MCX पर शुरुआती ट्रेड में सोने का रेट 1% से ज़्यादा बढ़ गया। फिलहाल 11.35 बजे के आसपास MCX गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 923 रुपए या 0.60% बढ़कर 153,759 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। वहीं, MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 4,384.00 रुपए यानी 1.85% बढ़कर 240,819 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते अप्रैल डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% बढ़कर 4,985.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। रॉयटर्स के मुताबिक, बुधवार को 11% की गिरावट के बाद स्पॉट सिल्वर 2.1% बढ़कर 76.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर


दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो फिलहाल MCX पर कॉपर का फरवरी वायदा 5.35 रुपए यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 1,211.65 रुपए पर दिख रहा है। वहीं,CRUDEOIL का फरवरी वायदा 6 रुपए यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 5,692 रुपए पर और NATURALGAS का फरवरी वायदा 9.20 रुपए यानी 3.13 फीसदी की गिरावट के साथ 285 रुपए पर दिख रहा है।

Stock Market : बाजार में मंदड़िए हावी, निफ्टी 270 अंक फिसलकर 25550 के आसपास, इन अहम स्तरों पर रहे नजर

कमोडिटी कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं ChartNTrade.com के फाउंडर विकाश बगाड़िया। इनको सिल्वर और क्रूड ऑयल में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी SILVER MCX MARCH कॉन्ट्रैक्ट में 234000 रुपए के नीचे, 241000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ,225000-220000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MCX CRUDEOIL कॉन्ट्रैक्ट में 5686-5750 रुपए के आसपास,5870 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 5450-5250 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

 

Dollar Vs INR : रुपया कमजोर शुरुआत के साथ डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.67 पर खुला

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।