Gold Silver Rate Today : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश में लगातार चौथे दिन खरीदारी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। ज्यादातर एशियाई बाजार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं US IT शेयरों में दबाव जारी है। इसके चलते इंफोसिस और विप्रो के ADR 5-5 परसेंट नीचे दिख रहे हैं।
उधर कमोडिटी मार्केट की बात करें तो अमेरिका और ईरान टेंशन के चलते क्रूड 5 महीने के हाई के करीब कारोबार कर रहा है ब्रेंट का भाव 70 डॉलर के पास नजर आ रहा है। उधर इंटरनेशनल मार्केट में जनवरी के उम्मीद से ज़्यादा मज़बूत जॉब्स डेटा के बाद US फेडरल रिजर्व द्वारा शॉर्ट-टर्म इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीद कम होने से US डॉलर के मज़बूत हुआ है। इससे सोने और चांदी में गिरावट आई है।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी की चाल पर नजर डालें तो मज़बूत US डॉलर के बीच इंटरनेशनल बुलियन मार्केट में कीमतों में कमजोरी के बाद गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर सोने और चांदी की कीमतें नीचे खुलीं है। MCX पर चांदी की कीमतें 1 फीसदी गिरकर 2,60,453 रुपए प्रति kg पर आ गईं हैं। जबकि सोने की कीमतें 0.66 फीसदी गिरकर 1,57,701 रुपए प्रति 10 ग्राम के दिन के सबसे निचले स्तर पर आ गईं हैं।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो फिलहाल MCX पर कॉपर का फरवरी वायदा 0.70 रुपए यानी 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 1,248.60 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, CRUDEOIL का फरवरी वायदा 1.00 रुपए यानी 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 5,897.00 रुपए पर और NATURALGAS का फरवरी वायदा 3.90 रुपए यानी 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 292.40 रुपए पर दिख रहा है।
आज की कमोडिटी कॉल गंगानगर कमोडिटी (GANGANAGAR COMMODITY) के अमित खरे की तरफ से आई है। इनको आज गोल्ड मिनी और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी MCX ZINC फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में 327-326 रुपए के आसपास, 322 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ,334 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, MCX GOLD MINI मार्च कॉन्ट्रैक्ट में 155000 रुपए के आसपास, 153000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 161000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।