Get App

Gold Silver Rate Today: सोना रिकॉर्ड हाई के करीब, चांदी 7% उछली, जानिए कमोडिटी मार्केट के टॉप ट्रेडिंग कॉल

सेफ-हेवन डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इंट्राडे में MCX गोल्ड फरवरी वायदा करीब 4,000 यानी 2.4 फीसदी से ज़्यादा बढ़कर 1,59,820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जाता दिखा है, जबकि MCX सिल्वर मार्च वायदा 25,000 रुपए से ज़्यादा यानी 7.5 फीसदी बढ़कर 3,59,800 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 11:03 AM
Gold Silver Rate Today: सोना रिकॉर्ड हाई के करीब, चांदी 7% उछली, जानिए कमोडिटी मार्केट के टॉप ट्रेडिंग कॉल
Comodity calls :कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज गोल्ड और कॉपर में कमाई के मौके दिख रहे हैं।

Gold Silver Rate Today : मंगलवार, 27 जनवरी की सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें अपने नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। लगातार बने भू-राजनीतिक खतरों के कारण निवेशक सुरक्षित एसेट की ओर रुख कर रहे हैं। डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी सोने की रैली को और हवा दी है। फिलहाल 10.35 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी वायदा करीब 2,035 यानी 1.30 फीसदी से ज़्यादा बढ़कर 158,072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था, जबकि MCX सिल्वर मार्च वायदा 17,430 रुपए से ज़्यादा यानी 5.14 फीसदी बढ़कर 351,886.00 रुपए प्रति किलोग्राम के हाई पर ट्रेड कर रहा था।

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब दिख रही है। इसे जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं और दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर की गिरावट से सपोर्ट मिला है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट एक परसेंट बढ़कर 5,113.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर दिख रहे हैं।

दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

दूसरी कमोडिटीज की चाल पर नजर डालें तो एमसीएक्स पर कॉपर का जनवरी वायदा 10.80 रुपए यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 1,272.60 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, क्रूड का फरवरी वायदा 80 रुपए यानी 1.42 फीसदी की कमजोरी के साथ 5,550 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का फरवरी वायदा 12.7 रुपए यानी 3.89 फीसदी की तेजी के साथ 1,273.50 पर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें