Gold Silver Rate Today : ग्रीनलैंड पर तनाव कम होने और डॉलर की मज़बूती के बीच MCX पर सोने की कीमतें गिरीं, जानिए कमोडिटी में कहां होगी कमाई

Gold Silver Rate Today :11.35 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपए यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 151,810 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,860 रुपए यानी 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 316,835 रुपए पर नजर आ रहा था

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement
Commodity calls : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको कॉपर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold Silver Rate Today : गुरुवार, 22 जनवरी को घरेलू वायदा बाज़ार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने के संकेतों और दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर की मज़बूती के कारण आई है। 11.35 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 1,362 रुपए यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 151,810 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 1,860 रुपए यानी 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 316,835 रुपए पर नजर आ रहा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर अपना रुख नरम करने के बाद इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई। फरवरी का अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1% गिर गया है।

बुधवार को ट्रंप ग्रीनलैंड पर अपने रुख से पलटी मारते हुए यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी से पीछे हट गए। उन्होंने कहा कि वह ग्रीनलैंड के भविष्य के बारे में NATO के साथ एक समझौते पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वह नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुट्टे से मिले थे और उन्होंने 'भावी डील के लिए एक फ्रेमवर्क' तैयार किया है।


दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 4.20 रुपए यानी 0.33 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,277 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं,कच्चे तेल का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 14 रुपए यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 5,584 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 61.70 रुपए यानी 14.13 फीसदी की तेजी के साथ 500.90रुपए पर कारोबार कर रहा था।

कमोडिटी में कहां होगी कमाई

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं SMC Global Securities की वंदना भारती। इनको कॉपर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी सलाह है कि कॉपर में 1290 रुपए के आसपास, 1265 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1320 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें। वहीं, क्रूड में 5550 रुपए के आसपास, 5500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 5650 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करें

Margin Trading Facility खतरे की घंटी! अब Zerodha के नितिन कामत ने भी उठाए सवाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।