Gold Silver Rate Today : बुधवार, 18 फरवरी को MCX पर सोने के भाव में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। दो दिन की गिरावट के बाद आज इसमें शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से इसके भाव में तेजी आई है। फिलहाल, 11.30 बजे के आसपास MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स लगभग 1,583 रुपए यानी 1.05 फीसदी बढ़कर 153,001 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा था। जबकि MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स 7,363 रुपए या लगभग 3.22 फीसदी बढ़कर 2,32,930 रुपए प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा था।
गिरावट में आई खरीदारी से इंटरनेशनल गोल्ड की कीमतें भी बढ़ीं हैं। हालांकि, US डॉलर में तेज़ी और US-ईरान बातचीत में प्रोग्रेस ने इस बढ़त को सीमित रखा है। चीनी, कोरियाई और कई दूसरे एशियाई मार्केट में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों की वजह से कम ट्रेडिंग ने भी बढ़त को कम रखा है। डॉलर इंडेक्स 0.10% बढ़कर 97.25 पर पहुंच गया है। मज़बूत डॉलर सोने की कीमतों पर दबाव डालता है क्योंकि इससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर-बैक्ड सोना महंगा हो जाता है।
एमसीएक्स पर कॉपर का फरवरी वायदा 14.05 रुपए यानी1.16 फीसदी बढ़कर 1,164.25 रुपए पर और क्रूड का मार्च वायदा 12 रुपए यानी 0.21 फीसदी बढ़कर 5,674 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि,नैचुरल गैस का फरवरी वायदा 1.50 रुपए यानी 0.47 फीसदी गिरकर 274.20 रुपए पर दिख रहा है।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं केडिया कमोडिटी (Kedia Commodity) के अजय केडिया। इनको आज गोल्ड, सिल्वर और क्रूड में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी MCX GOLD में 151500 रुपए के आसपास, 152000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 150000 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। वहीं, MCX SILVER में 229000 रुपए के आसपास, 230500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 225000 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। MCX CRUDE OIL में भी इनकी 5650 रुपए के आसपास,5750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 5500 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।