Gold-Silver Rates Today : शुक्रवार, 16 जनवरी को MCX पर सोने की कीमतें लगभग 0.15 फीसदी नीचे दिख रही हैं। US फेड रेट में कटौती की उम्मीदें कम होने और जियोपॉलिटिकल टेंशन कम होने के कारण सोने पर दबाव बढ़ा है। सुबह करीब 11 बजे MCX गोल्ड फरवरी वायदा 151 रुपए यानी 0.15 फीसदी गिरकर 142,904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दिख रहा है। वहीं, MCX सिल्वर मार्च वायदा 2,808 रुपए यानी 0.96 फीसदी से ज़्यादा गिरकर 288,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतें गिरीं हैं। फरवरी डिलीवरी वालाअमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स लगभग आधा फीसदी गिरकर 4,594.81 डॉलर पर आ गया है। सोने की कीमतों में प्रॉफिट बुकिंग के पीछे की तत्काल वजह उम्मीद से बेहतर अमेरिकी आर्थिक डेटा लग रहा है, जिससे डॉलर मज़बूत हुआ है। डॉलर इंडेक्स इस हफ़्ते लगभग 0.20 फीसदी मजबूत हुआ है। ऐसा लग रहा है कि यह अपनी लगातार तीसरी हफ़्ते की तेजी की लय को जारी रखेगा। इस महीने अब तक डॉलर इंडेक्स लगभग एक फीसदी भागा है।
दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 10.95 रुपए यानी 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,297.60 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं,कच्चे तेल का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 6 रुपए यानी 0.11फीसदी की गिरावट के साथ 5,360.00 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 5.70 रुपए यानी 2.01 फीसदी की तेजी के साथ 288.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
कमोडिटी कॉल गंगानगर कमोडिटी (GANGANAGAR COMMODITY) के अमित खरे की तरफ से आई है। इनको आज गोल्ड मिनी और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स गोल्ड मिनी फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में 142500 रुपए के आसपास, 147000 रुपए के टारगेट के लिए,140000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। एमसीएक्स जिंक जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में भी इनकी 317-315 रुपए के आसपास, 324रुपए के टारगेट के लिए,312 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।