Gold- Sliver Price Today: चांदी में रिकॉर्ड तेजी, क्या घटेगी सोने की चमक, जानें क्या कहते है बाजार जानकार

Gold- Sliver Price Today: चांदी में रफ्तार जारी है। आज लगातार दूसरे दिन चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची है। MCX पर 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 10 हजार के पास पहुंच गया है। COMEX पर भी भाव 12 सालों की ऊंचाई के साथ 37 डॉलर के पार निकल गई है

अपडेटेड Jun 18, 2025 पर 12:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिटी ग्रुप ने सोने का लक्ष्य घटाया है। 2025 के अंत तक दाम गिरने की आशंका है। 2026 की शुरुआत में भी भाव गिरने की आशंका है।

Gold- Sliver Price Today: चांदी में रफ्तार जारी है। आज लगातार दूसरे दिन चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची है। MCX पर 1 किलो चांदी का भाव 1 लाख 10 हजार के पास पहुंच गया है। COMEX पर भी भाव 12 सालों की ऊंचाई के साथ 37 डॉलर के पार निकल गई है। MCX पर चांदी का जुलाई वायदा 109700 तक पहुंचा। कल भी चांदी का भाव 109325 तक पहुंचा था।

चांदी में तेजी के कारण

इंडस्ट्रियल मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। जियो पॉलिटिकल टेंशन से भी सहारा मिला। इजरायल-ईरान पर ट्रंप के बयान से भी तेजी आई। सिल्वर इंस्टीट्यूट ने कहा कि लगातार 5वें साल सप्लाई घटी है। 2025 में सप्लाई 21% तक कम हुआ।


MCX पर चांदी की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में चांदी में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जबकि 1 महीने में इसमें 14 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। जनवरी 2025 में चांदी में 26 फीसदी की तेजी देखने को मिली। वहीं 1 साल में चांदी ने 24 फीसदी की तेजी दिखाई है।

कीमतों में आगे भी तेजी संभव

एंटीएव फाइन ज्वैलरी के अनुज रावत ने कहा कि चांदी में 2011 जैसी स्थिति बनती जा रही है। चांदी में तेजी बाजार की उम्मीद के मुताबिक रही है। चांदी में तेजी मांग और सप्लाई के अंतर के कारण नहीं। 40 डॉलर के पार निकली तो चांदी 44 डॉलर के स्तर पर पहुंच सकती है। चांदी की कीमतों में आगे भी कीमतों में तेजी की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि चांदी का भाव 40 डॉलर के ऊपर टिकता हुआ नहीं दिखाई देता। सोलर में चांदी की मांद पीक बना चुकी है। अगर दाम गिरे तो 31-30 डॉलर के नीचे जाएंगे। अनुज रावत ने आगे कहा कि शॉर्ट स्कवीज के कारण चांदी 49 डॉलर तक भी पहुंच सकती है।

सेंट्रल बैंक खरीद रहे हैं सोना?

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा कि 12 महीनों में सेंट्रल बैंकों की खरीद बढ़ेगी। WGC ने 2025 सेंट्रल बैंक गोल्ड रिजर्व सर्वे जारी किया। 95% लोगों को सेंट्रल बैंकों की खरीद बढ़ने की उम्मीद है। सेंट्रल बैकों की खरीद से सोने को सपोर्ट मिल रहा है।। 2024 में सोने ने पूरे साल में 30% का रिटर्न दिया है। जबकि 2025 में अब तक इसके भाव 30% चढ़ चुका है।

घटेगी सोने की चमक

सिटी ग्रुप ने सोने का लक्ष्य घटाया है। 2025 के अंत तक दाम गिरने की आशंका है। 2026 की शुरुआत में भी भाव गिरने की आशंका है। दाम $3000/औंस के नीचे फिसलने की आशंका है। $ 2800/औंस तक भाव गिरने की आशंका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।