Get App

सरकार ने चीनी निर्यात के लिए छूट की अवधि 20 जुलाई तक बढ़ाई

भारत ने 6 साल में पहली बार मई महीने में शुगर एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया था और उस वक्त शुगर एक्सपोर्ट की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 08, 2022 पर 2:49 PM
सरकार ने चीनी निर्यात के लिए छूट की अवधि 20 जुलाई तक बढ़ाई
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के प्रेसिडेंट आदित्य झुनझुनवाला ने कहा है कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने 800000 टन चीनी के निर्यात की समय सीमा दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी है। वार्षिक मानसूनी बारिश के कारण कई उत्पादकों के लिए कारखानों से बंदरगाहों तक स्टॉक ले जाना मुश्किल हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है।

अब दुनिया के सबसे बड़े शुगर उत्पादक भारत के शुगर मिलों को 20 जुलाई तक शुगर एक्सपोर्ट करने की मंजूरी होगी। बता दें कि पहले यह डेट 5 जुलाई तय की गई थी। लेकिन मानसूनी बारिश के कारण तमाम चीनी मिल कारखानों से बंदरगाहों तक चीनी पहुंचाने में कामयाब नहीं रहे। इसको ध्यान को रखते हुए सरकार ने इस तिथि को विस्तार दिया है। शुगर इंडस्ट्री ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के प्रेसिडेंट आदित्य झुनझुनवाला ने कहा है कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। हालांकि बहुत कम मात्रा में एक्सपोर्ट की जाने वाली शुगर फंसी हुई थी लेकिन अब इसको नई डेडलाइन के पहले एक्सपोर्ट किया जा सकेगा।

बता दें कि भारत ने 6 साल में पहली बार मई महीने में शुगर एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाया था और उस वक्त शुगर एक्सपोर्ट की अंतिम तिथि 5 जुलाई तय की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें