केंद्र सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स घटाने का ऐलान किया है। देश में हो रहे क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) घटाकर 3500 रुपए प्रति टन कर दिया गया है। पिछले 15 दिन से यह 4400 रुपए प्रति टन था। सरकार ने 20 मार्च को जारी एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है। हालांकि सरकार के एक और फैसले से आम लोगों के लिए डीजल का भाव बढ़ गया है।
जानिए क्यों बढ़ा पेट्रोल-डीजल का रेट
विंडफॉल टैक्स घटाने के साथ ही सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। पहले डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 50 पैसा था जिसे बढ़ाकर 1 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। जबकि पेट्रोल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें मंगलवार 21 मार्च से लागू हो जाएंगी। जब किसी इंडस्ट्री का प्रॉफिट अचानक बढ़ जाता है तो सरकार उस पर विंडफॉल टैक्स लगाती है।
इससे पहले बढ़ा था विंडफॉल टैक्स
इस महीने की शुरुआत में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन पर सरकार ने विंडफॉल टैक्स 4350 रुपए प्रति टन से बढ़ाकर 4400 रुपए प्रति टन कर दिया था। हालांकि तब सरकार ने डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाकर 50 पैसे कर दिया था। साथ ही ATF पर कोई शुल्क नहीं लगाया था।
सरकार ने पिछले साल 1 जुलाई से ऑयल कंपनियों को अचानक होने वाले प्रॉफिट पर विंडफॉल टैक्स लगाने का ऐलान किया था। दुनिया भर के कई देश अब एनर्जी कंपनियों के दमदार प्रॉफिट पर विंडफॉल टैक्स लगा रहे हैं।
जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट
लखनऊ में पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये लीटर बिक रहा। वहीं डीजल 14 पैसे चढ़कर 89.76 रुपये लीटर हो गया है। गुरुग्राम में पेट्रोल 49 पैसे गिरकर 96.89 रुपये लीटर हो गया है, लेकिन डीजल 19 पैसे बढ़कर 90.24 रुपये लीटर बिक रहा है।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर