जीएसटी कटौती डेयरी सेक्टर के लिए तोहफा, दाम गिरने से बढ़ेगी डेयरी प्रोडक्ट की खपत- Amul के एमडी जयेन मेहता

जयेन मेहता ने आगे पनीर पर जीएसटी खत्म होने से मिलावट खत्म होने की उम्मीद है। दाम घटने से लोग ज्यादा से ज्यादा ब्रांडेड प्रोडक्ट खरीदेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दूध का इस्तेमाल भारतीय संस्कृति में हमेशा से रहा है। चीनी , खाने के तेल की खपत कम होने से देश सेहतमंद बनेगा

अपडेटेड Sep 05, 2025 पर 3:05 PM
जयेन मेहता ने कहा कि सरकार ने डेयरी सेक्टर को दीवाली गिफ्ट दिया है। इतिहास में पहली बार टैक्स की दरों में इतनी कटौती हुई है।

सरकार ने दिवाली से पहले डेयरी सेक्टर को दिवाली गिफ्ट दे दिया है। डेयरी प्रोडक्ट पर लगने वाली GST दरों में भारी कटौती की है। जहां पहले 12 और 18% तक होती थी वो अब ये घटकर या तो 5% पर आ गई है या फिर खत्म हो गई। जीएसटी इपेक्ट पर बात करते हुए Amul के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने कहा कि सरकार ने डेयरी सेक्टर को दीवाली गिफ्ट दिया है। इतिहास में पहली बार टैक्स की दरों में इतनी कटौती हुई है। GST घटने से दाम कम होंगे, मांग बढ़ेगी। कंपनी के 50% प्रोडक्ट '0'% GST के दायरे में आएंगे।

जीएसटी की कटौती का असर प्रोडक्ट के दाम पर पड़ेगा और दाम गिरेंगे। दाम गिरने से डेयरी प्रोडक्ट की खपत बढ़ेगी। बजट में सरकार ने डायरेक्ट टैक्स में भी कटौती की। खपत बढ़ने का फायदा देश के किसानों को भी होगा। बजट में सरकार ने डायरेक्ट टैक्स में भी कटौती की।

जयेन मेहता ने आगे कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश हैं। दाम गिऱने से लोगों को डेयरी प्रोडक्ट खरीदने की क्षमता बढ़ेगी। देश में रोजाना 63 करोड़ रुपये लीटर दूध का उत्पादन होता है।


जयेन मेहता ने आगे पनीर पर जीएसटी खत्म होने से मिलावट खत्म होने की उम्मीद है। दाम घटने से लोग ज्यादा से ज्यादा ब्रांडेड प्रोडक्ट खरीदेंगे। उन्होंने आगे कहा कि दूध का इस्तेमाल भारतीय संस्कृति में हमेशा से रहा है। चीनी , खाने के तेल की खपत कम होने से देश सेहतमंद बनेगा।

आगे कंपनी को सभी प्रोडक्ट में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद नजर आ रही है। भारत में आइसक्रीम की सालाना खपत 5 कम प्रति व्यक्ति है। वहीं दुनिया में 15 लीटर/व्यक्ति सालाना है।

देश भर में कंपनी के आइसक्रीम के 17 प्लांट मौजूद हैं। 35-40 मिठाइयां हर साल लॉन्च करते है। त्योहारों में मिठाइयों की खपत सबसे ज्यादा रहती है। जयेन मेहता ने आगे कहा कि मिठाइयों में 150% के ग्रोथ की उम्मीद है। जल्द ही ऑर्गेनिक चीनी, गुड़, मसाले लॉन्च करेंगे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।