ग्वारसीड और ग्वारगम दोनों के वायदा कारोबार में 28 सितंबर को कमजोरी रही है। ग्वारसीड का वायदा 5240 रुपए के आसपास और ग्वारगम का वायदा 9700 के करीब है। ऐसे में निवेशकों को आगे क्या रणनीति अपनानी चाहिए? इस पर क्निकल आईक्यू के फाउंडर अखिलेश जैन ने बताया कि पिछले कई महीनों में इनमें कोई क्लियर रूझान नजर नहीं आ रहा है। इसका कारोबार अभी भी कमजोर चल रहा है। ये दोनों कमोडिटी पिछले कई महीनों से एक सीमित रेंज में ही कारोबार कर रहे हैं।
जैन के मुताबिक, "अगर एक रेंज की बात करें तो ग्वारसीड 5200-5500 रुपए के बीच यह ट्रेड करता दिख सकता है। ग्वारसीड जब भी 5200 रुपए के आसपास आता है तो आप खरीदारी का मन बना सकते हैं। इसके लिए 5170 के भाव पर स्टॉपलॉस लगाना बिल्कुल ना भूलें। अनुमान है कि ग्वारसीड का भाव 5400-5500 तक जा सकता है।"
ग्वारगम में ट्रेडिंग कैसे करें?
कमोडिटी एक्सपर्ट अखिलेश जैन ने बताया कि ग्वारगम भी निचले लेवल पर खरीद सकते हैं। इसमें 9500 के स्टॉपलॉस का ध्यान रखें। और अगर यह भाव से 100-101 रुपए नीचे आता है तो इसे खरीद सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, ग्वारगम का भाव आगे 10,000 से लेकर 10,500 के रेंज तक जा सकता है।