LPG Price Today: पश्चिमी देशों में जारी तनाव के कारण बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच 19 किलो वाले कमर्शियल गैस के दाम में भी बढ़ोतरी देखी गई। यह बढ़ोतरी 1 जून को कई गई। बता दें कि कीमतों में करीब 42 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। इसके अलावा, 5 किलो वाले 'छोटू' गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़ाए गए हैं, जो आमतौर पर छोटे परिवारों और सीमित उपयोग वाले ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है। वहीं घरेलू गैस की कीमतें अभी तक स्थिर रही।
शहरवार LPG सिलेंडरों की कीमतें
जून में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होने से आम जनता को राहत मिली है। हालांकि, होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत एक बार फिर बढ़ गई है। मई में इसके दाम में भारी बढ़ोतरी के बाद अब जून में भी करीब 42 रुपये का इजाफा किया गया है।
इसके अलावा, तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री-ट्रेड (FTL) गैस सिलेंडरों के दाम भी बढ़ा दिए हैं. अब दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 821.50 रुपये तक पहुंच गई है.
गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे प्रमुख वजह वैश्विक स्तर पर बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन में आ रही बाधाएं हैं। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60% हिस्सा मिडिल ईस्ट के देशों से आयात करता है। ऐसे में क्षेत्र में तनाव बढ़ने से गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और कार्गो को भारत तक पहुंचाने की लागत भी बढ़ गई है।
वहीं, इसका सीधा असर तेल कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है। बढ़ते परिवहन और आयात खर्च के कारण कंपनियों का इनपुट कॉस्ट बढ़ा है, जिसका असर अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी दिखाई दे रहा है।