LPG Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? जानें अपने शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस के ताजा रेट

LPG Cylinder Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन शनिवार को देशभर में 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG और 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

अपडेटेड May 30, 2026 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
LPG सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? जानें अपने शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस के ताजा रेट

LPG Cylinder Price Today: शनिवार को देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर बने रहे। यह स्थिति ऐसे समय में है जब अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

हालांकि, आने वाले दिनों में एलपीजी गैस की कीमत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह यह है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे तेल विपणन कंपनियों (OMCs) पर लागत का दबाव बढ़ रहा है और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।


OMC (ऑक्यूपेशनल मेडिकल कंपनियों) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये में बिक रहा है, कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये है।

वहीं, इस महीने कमर्सियल सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें पिछले महीने 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में 900 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

आज अपने शहर में LPG गैस सिलेंडर के ताजा दाम जानें

शहर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा)
नई दिल्ली ₹913.00 ₹3,071.50
कोलकाता ₹939.00 ₹3,202.00
मुंबई ₹912.50 ₹3,024.00
चेन्नई ₹928.50 ₹3,237.00
गुरुग्राम ₹921.50 ₹3,088.00
नोएडा ₹910.50 ₹3,071.50
बेंगलुरु ₹915.50 ₹3,152.00
भुवनेश्वर ₹939.00 ₹3,238.00
चंडीगढ़ ₹922.50 ₹3,092.50
हैदराबाद ₹965.00 ₹3,315.00
जयपुर ₹916.50 ₹3,099.00
लखनऊ ₹950.50 ₹3,194.00
पटना ₹1,002.50 ₹3,346.50
तिरुवनंतपुरम ₹922.00 ₹3,106.00

गौरतलब है कि ईंधन और CNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी ईंधन सप्लाई को लेकर चिंताओं और वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हो रही भारी बढ़ोतरी के बीच हुई है। सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखते हुए तेल और गैस कंपनियों के मार्जिन पर दबाव कम करने के लिए यह निर्णय लिया है। हालांकि, इससे कीमतों पर कुछ असर पड़ने की आशंका है।

ईंधन और LPG की उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी सरकार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रणनीतिक भंडार (Strategic Reserves) बढ़ाने सहित सभी जरूरी कदम उठा रही है।

रणनीतिक भंडार (Strategic Reserves) को लेकर सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को निर्देश दिया गया है कि उनके पास कम से कम 30 दिनों का एलपीजी भंडार उपलब्ध रहे और इस पर काम चल रहा है। इसके साथ ही कच्चे तेल (Crude Oil) के भंडार को मजबूत करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि देश में ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है। उनके अनुसार, पेट्रोल, डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आवश्यक आपूर्ति की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की गई है।

सुजाता शर्मा ने आगे कहा कि देश की सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के करीब काम कर रही हैं और एलपीजी का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो लगभग 90 DMT प्रतिदिन है। उन्होंने यह भी साफ किया कि देश में किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के यहां गैस की कमी या सप्लाई रुकने की कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, कई शहरों में कीमतों में दिखा अंतर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।