LPG price Today India: घरेलू LPG सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, चेक करें अपने शहर का भाव

LPG price Today India: देश में आज घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धीरे-धीरे सामान्य होती स्थिति के बावजूद घरेलू बाजार में रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

अपडेटेड Jun 27, 2026 पर 11:01 AM
घरेलू LPG सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का ताजा रेट

LPG price Today India: राहत की खबर के बीच LPG उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई झटका नहीं लगा है। देश में आज घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में गिरावट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धीरे-धीरे सामान्य होती स्थिति के बावजूद घरेलू बाजार में रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं, इससे पहले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG की कीमतों में बीते 7 जून को 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि कमर्शियल LPG की कीमतों में आखिरी बार 1 जून को 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

आज क्या है LPG सिलेंडर का रेट?

शहर कीमत (₹)
नई दिल्ली 942.00
कोलकाता 968.00
मुंबई 941.50
चेन्नई 957.50
गुरुग्राम 950.50
नोएडा 939.50
बेंगलुरु 944.50
भुवनेश्वर 968.00
चंडीगढ़ 951.50
जयपुर 945.50
लखनऊ 979.50
पटना 1031.50
तिरुवनंतपुरम 951.00


LPG सप्लाई पर सरकार ने दी बड़ी राहत

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पिछले दो महीनों से लागू सभी पाबंदियां हटा दी हैं और सिलेंडरों की सप्लाई को फिर से सामान्य स्तर पर बहाल कर दिया है।

वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के इस फैसले के पीछे पश्चिम एशिया में तनाव कम होना, होर्मुज (Strait of Hormuz) का फिर से सामान्य रूप से खुलना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को प्रमुख वजह माना जा रहा है। क्योंकि इन परिस्थितियों के चलते समुद्री मार्ग से LPG का आयात फिर से सामान्य हो गया है।

बल्क एलपीजी सप्लाई से रोक हटी

केंद्र सरकार ने बल्क एलपीजी सप्लाई पर भी लगे प्रतिबंध को हटा लिया है। सरकार के इस फैसले से इंडस्ट्रीयल ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। बता दें, अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया था। जिसके बाद एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। केंद्र सरकार ने बढ़ती समस्या को देखते हुए घरेलू स्तर पर एलपीजी प्रोडक्शन बढ़ाने का निर्देश कंपनियों को दिया था।

 कीमत कब तक होगी कम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ कमी देखने को मिली है, लेकिन इसका असर एलपीजी सिलेंडर के दामों पर तुरंत नहीं दिखेगा। आमतौर पर गैस की कीमतों में बदलाव होने में 3 से 6 महीने तक का समय लग सकता है।

मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय कीमतों की बात करें तो एक सिलेंडर की वास्तिवक लागत करीब 1,600 रुपये पड़ती है, लेकिन दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है। यानी सिलेंडर की असली लागत और उपभोक्ताओं से वसूली जा रही कीमत के बीच जो अंतर है, उसका बड़ा हिस्सा फिलहाल तेल कंपनियां खुद वहन कर रही हैं, ताकि लोगों पर कीमतों का पूरा बोझ न पड़े। इसी अंतर की वजह से चालू वित्त वर्ष में तेल कंपनियों को कुल 60000 करोड़ रुपये तक का घाटा होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: देशभर में जारी हुए पेट्रोल और डीजल के नए भाव, देखें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।