LPG Price Today: 2 जून 2026 को भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियों ने 1 जून को जारी किए गए रेट ही लागू रखे हैं। हालांकि, जून की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए कुछ महंगी साबित हुई, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इसके अलावा, छोटे परिवारों और सीमित उपयोग वाले ग्राहकों के बीच लोकप्रिय 5 किलो वाले "छोटू" गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में अगर आप अपने शहर में घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो यहां पूरी जानकारी देख सकते हैं।
5 किलो वाला सिलेंडर भी हुआ महंगा
LPG सिलेंडर की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर के दाम में भी बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर ₹821.50 हो गई है। नई दरें 1 जून से लागू हैं।
क्यों बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़तोरी हुई है। जिससे इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य फूड बिजनेस संचालकों पर पड़ा है।
वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होने से करोड़ों परिवारों को फिलहाल राहत मिली है और उनके रसोई बजट पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे होने से बाहर खाना-पीना थोड़ा महंगा हो सकता है।
यहां चेक करें अपने शहर का रेट
अगर आप LPG सिलेंडर के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो उन्हें इंडियन ऑयल, भारत गैस और HP गैस की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी करती हैं।