LPG Cylinder Price: होर्मुज संकट के बीच बढ़ सकती हैं गैस सिलेंडर की कीमतें? जानें दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर का रेट

LPG Cylinder Price: अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए युद्ध और होर्मुज को लेकर बढ़ रहे तनाव का असर LPG सिलेंडरों की कीमतों पर फिर से पड़ सकता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों पर महंगाई का बोझ न पड़े इसके लिए बढ़े हुए कीमतों का खुद वहन कर रही हैं।

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 9:37 AM
होर्मुज संकट के बीच बढ़ सकती हैं गैस सिलेंडर की कीमतें

LPG Cylinder Price: अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए युद्ध और होर्मुज को लेकर बढ़ रहे तनाव का असर LPG सिलेंडरों की कीमतों पर फिर से पड़ सकता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों पर महंगाई का बोझ न पड़े इसके लिए बढ़े हुए कीमतों का खुद वहन कर रही हैं। आपको बता दें कि भारत में आज भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप सिलेंडर बुक कराने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर का रेट जरूर चेक कर लें।

शहरवार LPG की कीमतें

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये 2930.0 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 2885.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3082.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3106.0 रुपये
चंडीगढ़ 951.5 रुपये 2954.5 रुपये
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
हैदराबाद 934.0 रुपये 2052.5 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3115.0 रुपये
भोपाल 947.50 रुपये 3,116.5 रुपये

क्या बढ़ने वाली है गैस सिलेंडर की कीमत?


वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थायी नरमी के बाद 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 की कटौती की गई थी। जिसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। जबकि इसके विपरीत, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गईं हैं।

अब अगर ऐसे में होर्मुज में तनाव और इराक से कच्चे तेल की लोडिंग पर रोक लंबे समय तक जारी रहता है, तो तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा। जिसके चलते कंपनियां अपने घाटे को कम करने के लिए आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ा सकती हैं।

बता दें कि होर्मुज में बढ़ते तनाव को देखत हुए हाल ही में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने अपने विशाल टैंकर लीला जामनगर से 20 लाख बैरल इराकी तेल उठाने के प्लान को कैंसिल कर दिया है। इसी तरह से मैंगलोर रिफाइनरी (MRPL) ने भी अपने टैंकर देश गौरव की लोडिंग रोक दी है।

इस बीच, भारत सरकार के जहाजरानी मंत्रालय ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने भारतीय जहाजों और नाविकों को होर्मुज जलडमरूमध्य के जोखिम वाले मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है। दरअसल, इस इलाके में हाल के दिनों में कई जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

कहां चेक करें अपने शहर का रेट?

वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की  वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।