LPG Price 14 October 2026: रसोई गैस सिलेंडर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने शहर के नए रेट जरूर जान लें। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर रोज सुबह 6 बजे एलपीजी की कीमतें अपडेट करती हैं। आज बुधवार, 14 अक्टूबर को देश भर में उपभोक्ताओं को कुकिंग गैस की कीमतों में कोई नई राहत नहीं मिली है। यानी कि OMCs ने आज घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत?
दिल्ली में 14.2 किलो वाले वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 945.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.50रुपये है। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर भी महंगे बने हुए हैं। बीते 1 अक्टूबर 2026 को इसकी कीमतों में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसी के साथ दिल्ली में अभी इसकी कीमत 2,810 रुपये प्रति सिलेंडर है।
वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में आज घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है।
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के आज के भाव
शहर के अनुसार LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो सकती है। नीचे दी गई तालिका में प्रमुख शहरों के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक साथ दिए गए हैं।
नोट: ये कीमतें उपलब्ध दरों पर आधारित हैं। बुकिंग से पहले संबंधित तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या गैस वितरक से अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें।
अलग-अलग शहरों में LPG के दाम क्यों बदलते हैं?
गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत तय होने में कई कारक अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत, आयात लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, परिवहन खर्च और स्थानीय कर शामिल हैं। इसी वजह से दिल्ली, मुंबई, पटना और रांची जैसे शहरों में सिलेंडर की कीमत एक जैसी नहीं होती।
भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर गैस की लागत पर पड़ सकता है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए खुदरा कीमतों में बदलाव संबंधित फैसलों पर निर्भर करता है।
सिलेंडर बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
गैस बुक करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप घरेलू या कमर्शियल में से सही श्रेणी का सिलेंडर बुक कर रहे हैं। इसके अलावा, अपने शहर का लागू रेट, सब्सिडी की पात्रता और गैस वितरक की ओर से बताई गई अंतिम राशि भी जांच लें। इससे बिल को लेकर भ्रम नहीं रहेगा और आप अपने मासिक बजट की बेहतर योजना बना सकेंगे।