LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले चेक करें कीमत, 27 जुलाई को ये है LPG का रेट

LPG Cylinder Price Today: सोमवार, 27 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मचे उथल-पुथल के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, आज कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से काफी नीचे आ गई है। आज सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 5.52% की गिरावट के साथ 91.44 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

अपडेटेड Jul 27, 2026 पर 9:31 AM
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले चेक करें आज की कीमत

LPG Cylinder Price Today: सोमवार, 27 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मचे उथल-पुथल के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, आज कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से काफी नीचे आ गई है। आज सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 5.52% की गिरावट के साथ 91.44 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, इसका असर LPG सिलेंडर की कीमतों पर नहीं पड़ा है। भारत में आज भी 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। ऐसे में अगर आप आज LPG सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं तो, सबसे पहले आपको अपने शहर का रेट जरूर जानना चाहिए।

चेक करें अपने शहर का रेट


शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली ₹942.00 ₹1,766.00
मुंबई ₹941.50 ₹1,717.00
कोलकाता ₹968.00 ₹1,879.00
चेन्नई ₹957.50 ₹1,929.00
बेंगलुरु ₹945.50 ₹1,837.00
हैदराबाद ₹995.50 ₹1,978.00
जयपुर ₹956.50 ₹1,804.00
लखनऊ ₹980.50 ₹1,910.00
चंडीगढ़ ₹955.50 ₹1,786.00
पटना ₹1,001.00 ₹2,018.00

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में नहीं हुआ बदलाव

देशभर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जस के तस बने हुए हैं। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन 27 जुलाई तक घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई नई बढ़ोतरी या कटौती नहीं की गई है।

कमर्शियल सिलेंडर का क्या है हाल?

1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों की गई 183.50 रुपये की कटौती के बाद से अभी तक किमतों में बदलाव नहीं हुआ है। जिसका लाभ होटल, रेस्तरां और अन्य व्यवसायिक उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

गैस सिलेंडर की कीमतें कैसे तय होती हैं?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को तय करने में कई कारकों की अहम भूमिका होती है। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, परिवहन खर्च और सरकार की नीतियां शामिल होती हैं। यही वजह है कि समय-समय पर एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ते या घटते रहते हैं।

कहां चेक करें अपने शहर का रेट?

वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की  वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट लागू, घर बैठे जानें आपके शहर का ताजा भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।