LPG Cylinder Price Today: एलपीजी के दाम ने दिया झटका? जानिए 14.2 किलो और कमर्शियल गैस सिलेंडर का क्या है रेट

LPG Prices Today, November 3: घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये से ऊपर है, जबकि कमर्शियल LPG की कीमत एक शहर में 3,117 रुपये से भी ज्यादा हो गई है

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 9:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महीने की शुरुआत में 10 से 17 रुपये की बढ़ोतरी के बाद, 3 नवंबर 2026 को LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Prices Today, November 3: घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये से ऊपर है, जबकि कमर्शियल LPG की कीमत एक शहर में 3,117 रुपये से भी ज्यादा हो गई है। महीने की शुरुआत में 10 से 17 रुपये की बढ़ोतरी के बाद, 3 नवंबर 2026 को LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये नई दरें केवल 19 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर पर लागू होती हैं। जबकि 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 7 जून 2026 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नवंबर 2026 में गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने दिल्ली और गुड़गांव जैसे शहरों में कमर्शियल LPG की कीमतों में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी की है जबकि जयपुर में सबसे कम, यानी 8 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कोलकाता और पटना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। मुंबई और चंडीगढ़ में कमर्शियल LPG की कीमतों में 10.50 रुपये, बैंगलोर में 11 रुपये, और चेन्नई तथा तिरुवनंतपुरम जैसे दक्षिणी शहरों में 11.50 से 12.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। भुवनेश्वर में बिकने वाले 19 किलोग्राम के LPG सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये का इजाफा किया गया है।


आज, 3 नवंबर 2026 को कमर्शियल LPG की कीमतें

सबसे महंगा कमर्शियल LPG सिलेंडर पटना में 3,117.50 रुपये प्रति सिलेंडर के हिसाब से मिल रहा है, इसके बाद भुवनेश्वर में इसकी कीमत 3,004 रुपये है। कोलकाता में LPG की कीमत 2,971 रुपये, चेन्नई में 2,994.50 रुपये और बैंगलोर में 2,909 रुपये है। मुंबई में LPG सबसे सस्ती है, जहां इसकी कीमत 2,777.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।

वहीं दिल्ली में 2,820 रुपये, गुड़गांव में 2,838 रुपये, चंडीगढ़ में 2,843.50 रुपये, जयपुर में 2,847 रुपये और तिरुवनंतपुरम में 2,861.50 रुपये है।

क्या है 3 नवंबर 2026 को घरेलू LPG की कीमतें

14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए घरेलू LPG के दाम कल जैसे ही हैं। 14.2 किलोग्राम का सबसे सस्ता LPG सिलेंडर मुंबई में 941.50 रुपये में मिल रहा है। इसके बाद दिल्ली में 942 रुपये, बैंगलोर में 944.50 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, गुड़गांव में 950.50 रुपये, तिरुवनंतपुरम में 951 रुपये और चंडीगढ़ में 951.50 रुपये की कीमत है।

घरेलू LPG सबसे महंगी पटना में 1,031.50 रुपये है, इसके बाद भुवनेश्वर में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है।

एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में LPG की खपत 8 महीने के निचले स्तर 2.61 मिलियन टन पर आ गई है। पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) में नाकेबंदी के बावजूद, अमेरिका और अल्जीरिया के बाजारों से आपूर्ति में बढ़तोरी हुई है। पिछले महीने की तुलना में LPG की खपत में 2.8% की बढ़त हुई, लेकिन पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इसमें 9% की गिरावट आई है।

बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी की कीमतों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा करती हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में संबंधित उत्पादों के बेंचमार्क भाव और रुपये-डॉलर की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। राज्यों में स्थानीय टैक्स, विशेषकर वैट के कारण कीमतों में अंतर भी रहता है। दूसरी ओर, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर रखी गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े- Petrol-Diesel Prices Today: 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! दिल्ली से मुंबई तक जानिए आपके शहर में आज क्या हैं दाम

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।