LPG Cylinder Price Today: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों के रेट

LPG Cylinder Price Today: पश्चिमी एशिया में एक बार फिर बढ़ते तनाव के बाद भी भारत में LPG सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 10:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Cylinder Price Today: पश्चिमी एशिया में एक बार फिर बढ़ते तनाव के बाद भी भारत में LPG सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में अगर आप LPG सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर का रेट जरूर चेक कर लें।

चेक करें अपने शहर का रेट

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलोग्राम)
दिल्ली ₹942.00 ₹1,766.00
मुंबई ₹941.50 ₹1,717.00
कोलकाता ₹968.00 ₹1,879.00
चेन्नई ₹957.50 ₹1,929.00
बेंगलुरु ₹945.50 ₹1,837.00
हैदराबाद ₹995.50 ₹1,978.00
जयपुर ₹956.50 ₹1,804.00
लखनऊ ₹980.50 ₹1,910.00
चंडीगढ़ ₹955.50 ₹1,786.00
पटना ₹1,001.00 ₹2,018.00

अगले महीने बदल सकते हैं दाम?


अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा शुरू हुए युद्ध और होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे लगातार हमलों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले महीने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

कब बदले थे कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम

1 जुलाई 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 की कटौती की गई थी। जिसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। जबकि इससे पहले 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ाया गया था।

कहां चेक करें अपने शहर का रेट?

वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की  वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: नए रेट जारी, चेक करें आपके शहर में क्या है कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।