Get App

LPG Price Today: 26 मई को LPG सिलेंडर के दाम जारी, देखें आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमत

LPG Price Today: मंगलवार यानी 26 मई को भारत के प्रमुख शहरों में LPG की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि अमेरिका और ईरान संघर्ष के चलते पिछले 10 दिनों में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड May 26, 2026 पर 8:57 AM
LPG Price Today: 26 मई को LPG सिलेंडर के दाम जारी, देखें आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमत
26 मई को LPG सिलेंडर के दाम जारी, देखें आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस की कीमत

LPG Price Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पिछले 10 दिनों में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, लेकिन घरेलू LPG सिलेंडर के दाम मंगलवार (26 मई) को देश के बड़े शहरों में स्थिर रहे। तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये बनी हुई है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के कारण वैश्विक कच्चे तेल और LPG बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इसके बावजूद सरकार ने रसोई गैस के दाम फिलहाल स्थिर रखे हैं।

हाल के हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय LPG कीमतों में काफी बदलाव देखा गया है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले शिपिंग रूट को लेकर चिंता बढ़ी है, क्योंकि यह दुनिया के लिए ऊर्जा सप्लाई का एक बेहद अहम रास्ता माना जाता है।

हालांकि, कमर्शियल LPG की कीमत में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि पिछले महीने 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 900 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद कीमतें काफी हद तक स्थिर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें