LPG Price Today: नवंबर का महीना कल खत्म होने वाला है। इसके साथ ही आम लोगों की नजर एक बार फिर रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों पर टिक गई है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 दिसंबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होगा या नहीं, इसे लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज है। फिलहाल रविवार, 29 नवंबर को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी।
