Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ समय से गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बावजूद भारतीय ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत नहीं मिली है। रविवार यानी 29 नवंबर को देशभर में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। ज्यादातर प्रमुख शहरों में कीमतें पहले के स्तर पर बनी हुई हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो रहा है तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घट रहे हैं?
