LPG Cylinder Rates 17 June: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के कारण दुनिया में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिस वजह देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आए दिन गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी करती रहती हैं। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन राज्य स्तरीय टैक्स, वैट (VAT) और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज की वजह से अलग-अलग शहरों में गैस के दाम अलग-अलग होते हैं। चलिए जानते हैं आपके शहर में क्या है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट:
आज के एलपीजी गैस सिलेंडर के ताजा रेट
जून में कितनी बढ़ी थी कीमत?
7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गया। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी जून की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गया।
क्यों बढ़ रहे हैं गैस के दाम?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में उतार-चढ़ाव, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सप्लाई से जुड़ी चिंताओं का असर LPG की कीमतों पर पड़ रहा है। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ है।
कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?
LPG सिलेंडर की कीमतें आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को अपडेट की जाती हैं। उपभोक्ता अपने शहर का ताजा रेट आसानी से इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर देख सकते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर सिलेंडर की मौजूदा कीमत, बुकिंग और अन्य सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध रहती है।