बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच LPG सिलेंडर के रेट स्थिर, जानिए घरेलू और कमर्शियल गैस के ताजा भाव

LPG Cylinder Price Today: देशभर में पिछले 10 दिनों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 1 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक साथ 993 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी थी।

अपडेटेड May 25, 2026 पर 7:56 AM
Story continues below Advertisement
भारत में एलपीजी की कीमतें हर महीने की शुरुआत में बदलती हैं।

LPG Price Today: देशभर में पिछले 10 दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी की गई है। इन लगातार बढ़ोतरी के बाद दोनों ईंधनों के दाम करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले 10 दिनों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 1 मई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक साथ 993 रुपये तक की भारी बढ़ोतरी की गई थी, जिसने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी थी।

वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे Indian Oil Corporation, HPCL और Bharat Petroleum का कहना है कि देश में कहीं भी एलपीजी की सप्लाई को लेकर कोई समस्या नहीं है और उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता सामान्य रूप से जारी रहेगी।

गौरतलब है कि भारत में एलपीजी की कीमतें हर महीने की शुरुआत में बदलती हैं। यह बदलाव दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू, माल ढुलाई के खर्च और सरकारी सब्सिडी के फैसलों पर निर्भर करता है।

सरकार और कंपनियों की अपील


तेल कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराहट में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल, डीजल या गैस की खरीदारी से बचें। कंपनियों का कहना है कि देशभर में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य और स्थिर बनी हुई है।

साथ ही, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। कंपनियों ने भरोसा दिलाया है कि ईंधन और गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।

आज क्या है एलपीजी सिलेंडर के रेट

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलो) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो)

Delhi ₹913 ₹3,071.50

Mumbai ₹912.50 ₹3,024

Gurugram ₹921.50 ₹3,088

Noida ₹910.50 ₹3,071.50

Chennai ₹928.50 ₹3,237

Bhubaneswar ₹939 ₹3,238

Chandigarh ₹922.50 ₹3,092.50

Patna ₹1,011 ₹3,361

Indore ₹941 ₹3,176.50

Dehradun ₹932 ₹3,129

Jaipur ₹916.50 ₹3,099

Bengaluru ₹915.50 ₹3,152

Hyderabad ₹965 ₹3,315

Andaman and Nicobar Islands ₹989 ₹3,490

Raipur ₹984.50 ₹3,294.50

Thiruvananthapuram ₹922 ₹3,106

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।