LPG Price 25 September: एलपीजी के दाम पर बड़ा अपडेट, जानें कितना महंगा हुआ घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर, चेक करें अपने शहर का रेट

LPG Price 25 September: भारत में LPG सिलेंडर सिर्फ रसोई की जरूरत नहीं, बल्कि लाखों घरों और कारोबारों के रोजमर्रा के खर्च का अहम हिस्सा है। घर में खाना बनाने से लेकर रेस्टोरेंट और ढाबों तक इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG Price 25 September: गैस सिलेंडर के आज के रेट जारी, देखें आपके शहर का भाव

LPG Price 25 September: भारत में LPG सिलेंडर सिर्फ रसोई की जरूरत नहीं, बल्कि लाखों घरों और कारोबारों के रोजमर्रा के खर्च का अहम हिस्सा है। घर में खाना बनाने से लेकर रेस्टोरेंट और ढाबों तक इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। ऐसे में सिलेंडर के दाम में होने वाला छोटा-सा बदलाव भी लोगों के मासिक बजट पर असर डाल सकता है। LPG की कीमतें कई वजहों से बदलती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार, सरकारी नीतियां और ट्रांसपोर्टेशन की लागत शामिल हैं। चूंकि भारत अपनी LPG जरूरत का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से पूरा करता है, इसलिए दुनियाभर के बाजार में होने वाली हलचल का असर यहां के सिलेंडर रेट पर भी देखने को मिलता है।

आज कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत?

फिलहाल भारत में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग शहरों में 941.50 रुपये से 994 रुपये के बीच है। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 2,701 रुपये से 2,996 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। लेकिन इन कीमतों के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं होती। बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम, LPG के आयात पर आने वाला खर्च, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और सरकार के टैक्स से जुड़े कई फैक्टर मिलकर सिलेंडर का रेट तय करते हैं। तेल कंपनियां इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत के मुताबिक LPG के दाम में बदलाव करती हैं।


14.2 किलो और 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के रेट

शहर घरेलू सिलेंडर के रेट कमर्शियल सिलेंडर के रेट 
दिल्ली 942 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,701 रुपये
कोलकाता 968 रुपये 2,884 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,831 रुपये
हैदराबाद 994 रुपये 2,996 रुपये
चेन्नई 957.50 रुपये 2,916.5 रुपये
कटक 968.00 रुपये 2,885 रुपये
कोयंबटूर 959.00 रुपये 2,940 रुपये
रांची 1,010.50 रुपये 2,925.50 रुपये

LPG के लिए बदला भारत का रास्ता

बता दें ईरान में जंग के चलते खाड़ी देशों से होने वाली एनर्जी सप्लाई पर भारी असर पड़ा, जिस वजह से भारत ने LPG के लिए दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। इसी बीच अमेरिका भारत के लिए LPG के एक बड़े सप्लायर के तौर पर तेजी से उभरा। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 6% थी, जो अब बढ़कर 20% से ज्यादा हो गई है। इस बढ़ोतरी के साथ अमेरिका ने खाड़ी देशों को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए LPG का सबसे बड़ा सप्लायर बनने का स्थान हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Commodity Corner: क्रूड की कीमतों में मामूली गिरावट, सोने में साप्ताहिक नुकसान की आशंका

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।