LPG Price 28 July: जुलाई का महीना खत्म होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं, और फिर अगस्त का महीना शरू हो जाएगा। ऐसे में आपको सिलेंडर बुक कराने से पहले कुछ बातों को जरूर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अगले महीने से LPG कनेक्शन और बुकिंग के समय से लेकर PNG पर स्विच करने तक, आपकी कुकिंग गैस से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो सकता है।
बता दें कि 1 अगस्त 2026 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की संभावना है। माना जा रहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अगले महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर सकती हैं। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में कंपनियां 5 किलो, 10 किलो, 14.2 किलो और 19 किलो वाले सिलेंडरों के दाम में बदलाव कर सकती हैं।
कब बदले थे कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम
1 जुलाई 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 की कटौती की गई थी। जिसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। जबकि इससे पहले 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा गया था।
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।