LPG Cylinder Price 31 July: आज आपके शहर में क्या है घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के ताजा रेट

LPG Cylinder Price: जुलाई महीने के आखिर दिन देश में घरेलू रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कुछ जहाज निकलने की खबरों से क्रूड में थोड़ी नरमी आई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने इनमें कोई बदलाव नहीं किया है

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 10:11 AM
दिल्ली से पटना तक जानें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का नया रेट

LPG Cylinder Price: जुलाई महीने के आखिर दिन देश में घरेलू रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कुछ जहाज निकलने की खबरों से क्रूड में थोड़ी नरमी आई है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने इनमें कोई बदलाव नहीं किया है।

हालांकि 1 अगस्त 2026 से LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होने की संभावना है। तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अगले महीने की शुरुआत में गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर सकती हैं।

बता दें कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता है। 2025 में भारत ने अपने 21.85 मिलियन मीट्रिक टन LPG आयात का लगभग 90% हिस्सा मिडिल ईस्ट से मंगाया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में LPG की कुल खपत में आयात की हिस्सेदारी लगभग 66% थी। जानें आज क्या  है देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें


शहरवार LPG की कीमतें

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली  942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये  3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई  957.5 रुपये  3283.0 रुपये
बेंगलुरु 944.5 रुपये  3198.0 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3115.0 रुपये
देहरादून 961.0 रुपये 2983.5 रुपये
गाजियाबाद 939.50 रुपये 3113.50 रुपये
पटना 1031.5 रुपये 3400.5 रुपये

1 अगस्त को क्यों बढ़ सकते हैं दाम?

कल इराक में अमेरिकी सेना की ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक के बाद इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड अचानक से 7.4% उछलकर 90.31 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। कच्चे तेल और वैश्विक गैस की कीमतों में अचानक आई इस तेजी के चलते देश में सरकारी तेल कंपनियों की आयात लागत बढ़ गई है इसलिए कल सुबह होने वाली समीक्षा बैठक में रसोई गैस सिलेंडर महंगे हो सकते हैं।

कब बदले थे कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम

इससे पहले 1 जुलाई 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 की कटौती की गई थी। जिसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। जबकि इससे पहले 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा गया था।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।