LPG Price 28 October 2026: दीवाली में घरों में तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी हो या होटल-रेस्टोरेंट का कारोबार, LPG सिलेंडर की कीमत हर किसी के बजट पर असर डालती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच गैस सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं।
घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के LPG सिलेंडर के दाम दिल्ली में फिलहाल नहीं बदले हैं। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,810 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 1 अक्टूबर को 62.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
फीकी पड़ सकती है मिठाईयों की मिठास
दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अक्टूबर की शुरुआत में 62.50 रुपए बढ़ाकर 2,810 रुपए कर दी गई थी। वहीं, कोलकाता में इसका रेट 2,954 रुपए और पटना में 3,100.50 रुपए है। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि मिठाई या खाने-पीने की हर चीज के दाम तुरंत बढ़ जाएंगे। कीमतों पर कच्चे माल, दूध, चीनी, तेल, मजदूरी और दुकानदारों के दूसरे खर्चों का भी असर पड़ता है। लेकिन गैस महंगी होने से कारोबारियों पर दबाव जरूर बन सकता है।
हर महीने कब बदलते हैं LPG सिलेंडर के दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव एक जैसा नहीं होता। घरेलू गैस की कीमतें कई महीनों तक स्थिर रह सकती हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में अपेक्षाकृत ज्यादा बार बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं और कारोबारियों, दोनों के लिए नई कीमतों पर नजर रखना जरूरी है।