LPG Price Today: एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए आज राहत की खबर है। दरअसल, मंगलवार (23 जून) को देश में LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर दोनों ही अपनी पुरानी कीमत पर उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि इनकी कीमतों में आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव किया गया था। उस समय घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फायदा
देश में भले ही सामान्य सिलेंडर की कीमत 942 रुपये या उससे ज्यादा हो, लेकिन Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के लाभार्थियों को सरकार की तरफ से 642 रुपये में सिलेंडर दिया जाता है। साथ ही उन्हें 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी भी मिल रही है।
अगर आप घरेलू एलपीजी सिलेंडर के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं, तो अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि जुलाई में गैस सिलेंडर के दाम घटने की संभावना काफी कम है। ऐसे में उपभोक्ताओं को राहत अगस्त या सितंबर तक मिल सकती है।
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की बढ़ती कीमतें हैं। दुनिया की प्रमुख तेल कंपनी सऊदी अरामको ने जून महीने के लिए एलपीजी की कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) बढ़ा दी है। कंपनी ने प्रोपेन की कीमत में 10 डॉलर प्रति मीट्रिक टन और ब्यूटेन की कीमत में 20 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का इजाफा किया है। जिसका सीधा असर भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों की लागत पर पड़ता है।
इसके अलावा, जहां भारत में एक एलपीजी की वास्तविक सप्लाई लागत 1600 रुपये बैठती है। वहीं, सरकारी तेल कंपनियां सब्सिडी देकर आम जनता के लिए इसे 942 रुपये में उपलब्ध करा रही हैं।
आखिरी बार 7 जून को कंपनियों ने 29 रुपये की बढ़ोतरी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में की थी। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में तब 42 रुपये से 53.50 रुपये का इजाफा हुआ था।