LPG Price Today: आपके शहर में कितना महंगा हुआ गैस सिलेंडर? देखें नई रेट लिस्ट

LPG Price Today: देशभर में 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई 29 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी के बाद से अब कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 14.2- किलो वाले कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये हो गई है।

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 8:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
घरेलू और कमर्शियल LPG की नई कीमतें जारी, यहां देखें शहरवार रेट लिस्ट

LPG Price Today: देशभर में 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई 29 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी के बाद से अब कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इंडियन ऑयल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 14.2- किलो वाले कुकिंग गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये हो गई है। यह कीमतें तीन महीने से भी कम समय में दूसरी बार बढ़ाई गई हैं, जबकि इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें कि ईरान में जंग शुरू होने के बाद से अब तक घरेलू कुकिंग गैस की कीमत में कुल 89 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

अब चलिए जानते हैं की आपके शहर में आज कितने का मिल रहा है घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर

शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें

शहर घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किग्रा)
दिल्ली 942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3283.0 रुपये
बेंगलुरु 944.5 रुपये 3198.0 रुपये
गंगटोक 1094.5 रुपये 3631.5 रुपये
पणजी (गोवा) 956.0 रुपये 3188.0 रुपये
गुवाहाटी 991.0 रुपये 3348.0 रुपये
ईटानगर 1007.5 रुपये 3379.5 रुपये


लेह में सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर

देश के पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्रों में LPG की कीमतें सबसे अधिक बनी हुई हैं। लेह में घरेलू सिलेंडर 1,179 रुपये का है। इसके अलावा, नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है।

श्रीनगर में घरेलू LPG की कीमत 1,058 रुपये है। विशेषज्ञों का कहना है कि परिवहन लागत और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण इन इलाकों में LPG की कीमतें अधिक रहती हैं।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम 3,700 रुपये के पार

19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी भारी अंतर देखने को मिल रहा है। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में मिल रहा है, जहां इसकी कीमत 3,752 रुपये तक पहुंच गई है। इसके अलावा नॉर्थ त्रिपुरा में इसकी कीमत 3,638 रुपये, गंगटोक में 3,631.50 रुपये, वेस्ट इंफाल में 3,599 रुपये और आइजॉल में 3,595.50 रुपये है।

अन्य शहरों की बात करें तो अंडमान में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 3,544 रुपये, श्रीनगर में 3,458 रुपये और हैदराबाद में 3,367 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 3,067.50 रुपये है।

अलग-अलग शहरों में LPG की कीमतों में अंतर क्यों होता हैं?

LPG सिलेंडर की कीमतें हर शहर में एक जैसी नहीं होतीं। इसके पीछे कई वजहें होती हैं, जिनमें परिवहन और लॉजिस्टिक्स खर्च, राज्य और स्थानीय कर, भंडारण तथा वितरण की लागत और संबंधित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति शामिल हैं।

उदाहरण के लिए, पहाड़ी, दूरदराज और द्वीपीय इलाकों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने में अधिक समय और खर्च लगता है। ऐसे क्षेत्रों में सप्लाई की लागत बढ़ जाती है, जिसका असर सीधे सिलेंडर की कीमत पर पड़ता है। यही कारण है कि कुछ शहरों में LPG की कीमतें ज्यादा होती हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: 10 जून पेट्रोल-डीजल रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या बदला आज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।