LPG Price Today: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-नोएडा समेत आपके शहर में कितनी है कीमत

LPG Price Today: हर महीने की तरह इस बार भी गैस सिलेंडर के दामों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है या आप आज रिफिल बुक करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपकी जेब पर कितना असर पड़ने वाला है।

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 10:25 AM
रसोई गैस से लेकर कमर्शियल सिलेंडर तक बदले दा

LPG Price Today: हर महीने की तरह इस बार भी गैस सिलेंडर के दामों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। अगर आपके घर में LPG सिलेंडर खत्म होने वाला है या आप आज रिफिल बुक करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि आपकी जेब पर कितना असर पड़ने वाला है। क्योंकि सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह-सुबह घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

आज के LPG सिलेंडर के दाम (घरेलू और कमर्शियल)

शहर घरेलू LPG सिलेंडर कीमत कमर्शियल LPG सिलेंडर कीमत
दिल्ली ₹942.00 ₹2,738.00
नोएडा ₹939.50 ₹2,738.00
मुंबई ₹941.50 ₹2,691.50
कोलकाता ₹968.00 ₹2,872.50
लखनऊ ₹979.50
पटना ₹1,031.50 ₹3,018.00
चेन्नई ₹957.50 ₹2,800+
बेंगलुरु ₹944.50 ₹2,800+
हैदराबाद ₹994.00 ₹2,900+
गुड़गांव ₹950.50
जयपुर ₹945.50 ₹2,765.50
भुवनेश्वर ₹968.00 ₹2,908.00
चंडीगढ़ ₹951.50 ₹2,760.00
तिरुवनंतपुरम ₹951.00 ₹2,774.00

कमर्शियल गैस सिलेंडर में दो महीनों में दो बार कटौती


कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में पिछले दो महीनों से लगातार राहत देखने को मिली है। सबसे पहले 1 जुलाई को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की गई थी। इसके बाद 1 अगस्त को तेल कंपनियों ने फिर राहत देते हुए 200 रुपये से अधिक की कटौती की।

कब बदलते हैं दाम

वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।

कहां चेक करें अपने शहर का रेट?

वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की  वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, घर से निकलने से पहले जानें ताजा कीमतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।