LPG Price Today: देशभर में आज (20 जुलाई) सरकारी तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी हैं। राहत की बात यह है कि आज भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आप सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले शहर का रेट जरूर जान लें।
कब बदले थे कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम
1 जुलाई 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 की कटौती की गई थी। जिसका सीधा फायदा होटल, रेस्टोरेंट और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मिला है। जबकि इससे पहले 7 जून को घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 29 रुपये बढ़ा गया था।
कहां चेक करें अपने शहर का रेट?
वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।
अगले महीने बदल सकते हैं दाम?
अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुए युद्ध और होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हो रहे लगातार हमलों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले महीने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।