LPG Price Today: देश में कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा LPG सिलेंडर? देखें पूरी लिस्ट

LPG Price Today: LPG सिलेंडर खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर है। 18 जून को घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है।

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 8:31 AM
आज क्या है आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट?

LPG Price Today: LPG सिलेंडर खरीदने वालों के लिए आज राहत की खबर है। 18 जून को घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है, जबकि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,113.50 बनी हुई है। इंडियन ऑयल के ताजा रेट के अनुसार, देश में सबसे महंगा घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेह में ₹1,179 का है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर मुंबई में ₹941 में उपलब्ध है।

इन शहरों में ₹1,000 से कम में मिल रहे सिलेंडर

मुंबई में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम ₹941.50 हैं। जबकि बेंगलुरु में ₹944.50, अहमदाबाद और गुरुग्राम में ₹949, जयपुर में ₹952.50 और गोवा में ₹956 हैं। वहीं, चेन्नई में घरेलू सिलेंडर के रेट ₹957.50, कोलकाता में ₹968, हैदराबाद में ₹994 और लखनऊ में ₹976.50 हैं।


3,700 रुपये के पार कमर्शियल सिलेंडर

होटल और रेस्टोरेंट में यूज किए जाने वाले 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी अलग-अलग शहरों में काफी अलग हैं। सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर लेह में ₹3,752 का मिल रहा है, जबिक नॉर्थ त्रिपुरा में इसकी कीमत ₹3,638, गंगटोक में ₹3,631.50, वेस्ट इंफाल में ₹3,599 और आइजॉल में ₹3,595.50 है।

इसके अलावा अंडमान में कमर्शियल सिलेंडर ₹3,544, श्रीनगर में ₹3,458 और हैदराबाद में ₹3,367 का बिक रहा है। वहीं, मुंबई में यही कमर्शियल सिलेंडर ₹3,067.50 में उपलब्ध है, जो कई शहरों के मुकाबले काफी सस्ता है।

इन शहरों में सिलेंडर 1000 के पार

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी राज्यों और शहरों के हिसाब से बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। सबसे महंगा 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर लेह में ₹1,179 का बिक रहा है। इसके बाद नॉर्थ त्रिपुरा में इसकी कीमत ₹1,119.50, गंगटोक में ₹1,094.50, आइजॉल में ₹1,094 और वेस्ट इंफाल में ₹1,093.50 है। वहीं, श्रीनगर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹1,058 में उपलब्ध है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, मैदानी इलाकों में सिलेंडर की कीमतें पहाड़ी इलाकों से कम होती हैं। क्योंकि पहाड़ी इलाकों में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से परिवहन लागत बढ़ जाता है। जिस कारण लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं।

सबसे सस्ती LPG दुनिया में कहां मिलती है

दुनिया के कई ऊर्जा उत्पादक देशों में एलपीजी भारत के मुकाबले काफी सस्ती मिलती है। सऊदी अरब, रूस, कजाकिस्तान और अल्जीरिया जैसे देशों में गैस की कीमतें काफी कम हैं। अनुमान के मुताबिक, अल्जीरिया में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर करीब ₹233 का पड़ता है। वहीं, अंगोला में इसकी कीमत लगभग ₹505 और कजाकिस्तान में करीब ₹592 है।

यह तुलना अंतरराष्ट्रीय LPG की खुदरा कीमतों (रुपये प्रति लीटर) पर आधारित अनुमान है। अलग-अलग देशों में सिलेंडर का साइज, टैक्सए सब्सिडी और वितरण लागत अलग होती है। इसलिए वास्तविक बाजार कीमतें कुछ अलग हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: आज सुबह जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।