LPG Rate 18 August 2026: रसोई गैस की टेंशन खत्म! सरकार ने बनाया ऐसा प्लान, संकट में भी नहीं रुकेगी LPG सप्लाई

LPG Rate 19 August 2026: शादियों और त्योहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में LPG सिलेंडर की सप्लाई और उनकी पूर्ति कैसे की जाएगी इसको लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं? इसी दुविधा को दूर करने के लिए सरकार ने एक ऐसा प्लान तैयार किया है, जिससे देश में आने वाले दिनों में LPG की किल्लत से छुटकारा मिल सकता है।

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 8:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
त्योहारों से पहले सरकार का बड़ा प्लान, अब गैस सिलेंडर की नहीं होगी किल्लत!

LPG Rate 18 August 2026: शादियों और त्योहारों का सीजन आने वाला है। ऐसे में LPG सिलेंडर की सप्लाई और उनकी पूर्ति कैसे की जाएगी इसको लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं? इसी दुविधा को दूर करने के लिए सरकार ने एक ऐसा प्लान तैयार किया है, जिससे देश में आने वाले दिनों में LPG की किल्लत से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं सरकार ने इस समस्या को खत्म करने के लिए क्या उपाय सोचे हैं।

सरकार ने रिफाइनरियों को दिए निर्देश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 13 अगस्त को आदेश जारी कर सरकारी और निजी तेल रिफाइनरियों व अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए एलपीजी उत्पादन का अधिकतम कोटा तय किया है।


दरअसल, हाल ही में अमेरिका-ईरान संकट के चलते लाल सागर और होर्मुज रूट से सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिससे भारत में विदेशी एलपीजी की आपूर्ति पर असर पड़ा। भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार देश में एलपीजी का ‘सप्लाई बफर’ यानी आपातकालीन स्टॉक तैयार कर रही है।

इसके तहत 21 से 24 रिफाइनरियों और तेल कंपनियों को पूरी क्षमता से काम करते हुए रोजाना 63,810 मीट्रिक टन एलपीजी का उत्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

संकट के समय नहीं होगी गैस की किल्लत

कंपनियों के लिए तय किया गया यह कोटा सामान्य दिनों में सिर्फ एक बेसलाइन की तरह काम करेगा, जिससे रिफाइनरियों को उत्पादन में कुछ लचीलापन मिलेगा। लेकिन अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की सप्लाई पर बड़ा संकट आता है, तो यह नियम तुरंत लागू हो जाएगा। ऐसी स्थिति में रिफाइनरियों को हर हाल में तय कोटे के मुताबिक उत्पादन करना होगा।

आज कितनी है LPG की कीमत?

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर तनातनी के बीच 18 अगस्त 2026 को भी 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत जस की तस बनी हुई है। हालांकि, तेल कंपनियों ने इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कुछ बदलाव किए गए थे।

ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपने शहर का रेट जरूर जान लेना चाहिए।

देखें अपने शहर की LPG कीमत

शहर  14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 
दिल्ली 942 रुपये 2,738 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,691.50 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,738 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,765.50 रुपये
हैदराबाद 994.00 रुपये 2,985.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,018.00 रुपये
चंडीगढ़  951.50 रुपये 2,760.00 रुपये
कोलकाता 968 रुपये 2,872.50 रुपये

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।