LPG Rate 19 August 2026: आज बुधवार को भी सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। दाम पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, महीने की शुरुआत में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर में कुछ बदलाव किए गए थे, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला है। फिलहाल, अगर आप गैस सिलेंडर बुक कराने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले आपको अपने शहर का रेट जानना जरूरी है। क्योंकि टैक्स और परिवहन शुल्क की वजह से अलग- अलग शहरों में दाम थोड़े अलग- अलग हो सकते हैं।
घर बैठे चेक करें LPG सिलेंडर के ताजा रेट
अगर आप Indane Gas इस्तेमाल करते हैं, तो अपने इलाके में सिलेंडर की ताजा कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर राज्य और जिले का चयन कर सकते हैं। वहीं, Bharat Gas के ग्राहक ebharatgas.com पर ‘क्विक बुक एंड पे’ सेक्शन में जाकर मौजूदा LPG रेट चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा, HP Pay मोबाइल ऐप पर भी गैस सिलेंडर की कीमत देखी जा सकती है। सरकार के UMANG ऐप के जरिए ग्राहक LPG रिफिल बुक करने के साथ-साथ सिलेंडर की मौजूदा कीमत को भी आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
वैसे तो पेट्रोल-डीजल की तरह LPG सिलेंडर के दाम रोजाना नहीं बदलते। लेकिन तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को ही कीमतों की समीक्षा करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं।