LPG Rate Today August 8: सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें जारी करती हैं। ऐसे में अगर आप आज घरेलू LPG सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, आज यानी 8 अगस्त को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं। जबकि इस महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया था।
कितनी कम हुई कमर्शियल सिलेंडर की कीमत?
जुलाई और अगस्त दोनों महीनों में लगातार कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती से होटलों, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को काफी राहत मिली है। बता दें कि 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की भारी कटौती की गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ते हुए हैं।
ऐसे में सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर के लिए लेटेस्ट रेट्स चेक करना बहुत जरूरी है। बता दें कि टैक्स में अंतर के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।
चेक करे अपने शहर के ताजा भाव
गैस सिलेंडर की बढ़ेगी कीमत?
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि सरकार LPG सिलेंडर पर नया लेवी या टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। इन खबरों में दावा किया जा रहा था कि इससे घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 18 रुपये तक बढ़ सकती है। अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन अटकलों पर साफ तौर पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की LPG सिलेंडर पर किसी नए लेवी या टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं है। पुरी ने ऐसी मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है।
कहां चेक करें अपने शहर का रेट?
वैसे अगर आप घर बैठे अपने शहर का सटीक LPG रेट जानना चाहते हैं तो Indane, Bharat Gas या HP Gas की वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट कीमत देख सकते हैं।