घरेलू गैस (Domestic Gas Price) के दाम एक बार फिर कल (शुक्रवार 1 अप्रैल) से बढ़ने के लिए तैयार है और बाजार को उम्मीद है कि यह बढ़ोतरी काफी ज्यादा रहने वाली है। कई लोग तो यहां तक अनुमान लगा रहे हैं कि गैस के दाम दोगुने हो सकते हैं। बता दें कि सरकार की तरफ से तय प्रक्रिया के मुताबिक, हर छह महीने पर गैस के दाम पर फैसला लिया जाता है। बढ़ी कीमतें अगले 6 महीने तक लागू रहेंगी।
