LPG Price 11 November 2026: क्या बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, सिलेंडर रीफिल बुकिंग से पहले चेक करें रेट

LPG Price 11 November 2026: आज, 11 नवंबर 2026 को दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 नवंबर को हुई 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अभी 2,820.00 रुपये प्रति सिलेंडर है

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 8:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
LPG Price 11 November 2026: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज 10 नवंबर के लिए गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं।

LPG Price 11 November 2026: सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज 10 नवंबर के लिए गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज, 11 नवंबर 2026 को दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 नवंबर को हुई 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अभी 2,820.00 रुपये प्रति सिलेंडर है। इसके अलावा, 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर की कीमत आज 349 रुपये हैं। OMCs (तेल विपणन कंपनियों) द्वारा घरेलू गैस की कीमतों को स्थिर रखने के फैसले से आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। हालांकि, लगातार तीन महीने से कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतें कारोबारी खर्चों पर असर डाल रही हैं।

चेक करें अपने शहर की कीमत

शहर           घरेलू सिलेंडर की कीमत       कमर्शियल सिलेंडर की कीमत

दिल्ली              939.50 रुपये                                2,820.00 रुपये


नोएडा            939.50 रुपये                                2,757.50 रुपये

मुंबई               941.50 रुपये                                  2,774.50 रुपये

कोलकाता      968.00 रुपये                                  2,964.00 रुपये

पटना             1,031.50 रुपये                                3,110.50 रुपये

बेंगलुरु           944.50 रुपये                                  2,774.00 रुपये

लखनऊ          979.50 रुपये                                   2,932.50 रुपये

चंडीगढ़           951.50 रुपये                                    2,820.00 रुपये

जयपुर           945.50 रुपये                                       2,839.00 रुपये

LPG Price 10 November: गैस सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव? जानें आपके शहर में कितने हैं दाम

हर महीने होती है समीक्षा

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का ध्यान रखा जाता है.

चूंकि भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा एलपीजी आयात करता है इसलिए वैश्विक बाजार (जैसे सऊदी अरामको के प्रोपेन और ब्यूटेन के दाम) में उतार-चढ़ाव का सीधा असर यहां पड़ता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और गैस का कारोबार डॉलर में होता है इसलिए डॉलर के मजबूत या कमजोर होने से भी घरेलू कीमतें प्रभावित होती हैं.

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।