LPG Cylinder Price: एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने आज एक बार फिर आम आदमी को झटका दिया है। आज LPG सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये का इजाफा हुआ है। ज्यादातर लोग उम्मीद कर कर रहे थे कि यूपी, पंजाब समेत 5 राज्यों में होने वाले चुनावों के बीच मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत के बाद रसोई गैस भी सस्ती करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, कंपनियों नें घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई भी इजाफा नहीं किया है, उनके दाम स्थिर हैं लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। बीते महीने की तुलना में दिसंबर महीने में दाम 100 रुपये बढ़ाएं हैं।
अब ये हैं कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
आज दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2100 रुपये के पार कर गया। दो महीने पहले यह 1733 रुपये पर था लेकिन 1 दिसंबर 2021 की इसकी कीमत 2101 रुपये हो गई है। मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2051 रुपये का हो गया है। वहीं, कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2234 रुपये देने होंगे।
घरेलू LPG सिलेंडर की ये है कीमत
अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किलो वाला बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 899.50 रुपये का ही मिल रहा है। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये बनी हुई है। वहीं कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये कीमत है। गौरतलब है कि रसोई गैस के दाम पिछली बार 6 अक्टूबर को बढ़ाए गए थे।