LPG Gas Cylinders: एलपीजी पर केंद्र का बड़ा फैसला! सभी राज्यों में 5 kg गैस सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी हुई, प्रवासी मजदूरों को मिलेगी बड़ी राहत

LPG Gas Cylinder Crisis in India: केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम वाले मुफ्त ट्रेड LPG सिलेंडरों की रोजाना की सप्लाई सभी राज्यों में दोगुनी कर दी जाएगी। यह बढ़ोतरी पिछले आदेश में तय की गई 20% की पिछली सीमा से अधिक है। यह मार्च की शुरुआत में दर्ज की गई औसत डेली सप्लाई पर आधारित है। इससे छात्रों और प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत मिलेगी

अपडेटेड Apr 07, 2026 पर 11:55 AM
Story continues below Advertisement
LPG Gas Cylinder Crisis in India: सरकार के इस कदम का मकसद शहरी इलाकों में रह रहे मजदूरों और छात्रों का राहत देना है

LPG Gas Cylinder Crisis in India: सप्लाई में दिक्कत की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए 5 किलो ग्राम वाले LPG सिलेंडर का कोटा दोगुना करने की घोषणा की है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने घोषणा की है कि वह प्रवासी मजदूरों के लिए 5-kg फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की सप्लाई तेजी से बढ़ाएगा। यह बढ़ोतरी 2 और 3 मार्च को दर्ज किए गए रोजाना के औसत सप्लाई के आधार पर कोटे को दोगुना करके की जाएगी। प्रवासी मजदूरों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सिलेंडरों की बढ़ाई गई आपूर्ति का आधार प्रवासी मजदूरों को पहले दिए जा रहे हैं। एक बयान में कहा गया है कि जितनी मांग और सप्लाई पहले थी, उसी हिसाब से अब उसे बढ़ाकर उपलब्ध कराया जाएगा। यह नई व्यवस्था मार्च में तय किए गए 20% की सीमा से भी आगे जाती है। यानी अब पहले से कहीं ज्यादा सिलेंडर प्रवासी मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे।

राज्यों को पर्याप्त मिलेंगे सिलेंडर


सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त 5 किलो के FTL सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इनकी सप्लाई सिर्फ प्रवासी मजदूरों के लिए होगा। इसमें तेल कंपनियां सहयोग करेंगी। इससे पहले सरकार ने कहा था कि मौजूदा वैश्विक हालात के बीच पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकार ने तेज किए प्रयास

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घबराकर सिलेंडर की खरीदारी न करें। केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। लोगों को LPG बुकिंग के लिए डिजिटल माध्यम अपनाने और अनावश्यक रूप से डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा सरकार ने घरेलू एलपीजी और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सप्लाई को प्राथमिकता दी है। खासकर अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे जरूरी क्षेत्रों के लिए यह कदम उठाया गया है।

इसके अलावा, रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाने, शहरी क्षेत्रों में बुकिंग अंतराल 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन तक करने जैसे कई कदम उठाए गए हैं। मांग कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों के लिए एलपीजी सप्लाई में कोई बाधा नहीं आई है।

51 लाख सिलेंडर बांटे गए

हालिया आंकड़ों के अनुसार, करीब 51 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर बांटे जा चुके हैं। ऑनलाइन बुकिंग 95 प्रतिशत तक पहुंच गई है। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन सिस्टम के जरिए वितरण में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे गड़बड़ियों पर लगाम लगाई जा सके। 21 मार्च के एक आदेश में सरकार ने कमर्शियल LPG के आवंटन में 20% की अतिरिक्त बढ़ोतरी की।

ये भी पढ़ें- Manipur Unrest: मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का मासूमों पर हमला! बम फटने से दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर

इससे कुल आवंटन 50% हो गया। इस अलावा सप्लाई को रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, इंडस्ट्रियल कैंटीन, फ़ूड प्रोसेसिंग और डेयरी यूनिट जैसे अहम सेक्टरों के साथ-साथ सब्सिडी वाली कैंटीन, कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों के लिए 5-kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों के लिए प्राथमिकता दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।