maize crop: 1 साल के हाई से नीचे फिसला मक्के का भाव, चीन की खरीद पर बाजार जता रहा आशंका

maize crop: इंटरनेशनल मार्केट में मक्के की कीमतें 1 साल के हाई से नीचे फिसल गई हैं और देश में किसान भाव न मिलने से परेशान है। मंडियों में भाव इस साल भी MSP से नीचे बिक रहा। मक्के का भाव $470/बुशेल के नीचे फिसला

अपडेटेड May 22, 2026 पर 3:57 PM
मंडियों में मक्के की कीमतों में गिरावट आई है। मक्का MSP से नीचे बिक रहा है। भाव न मिलने से किसान परेशान हुए।

maize crop Price Fall: इंटरनेशनल मार्केट में मक्के की कीमतें 1 साल के हाई से नीचे फिसल गई हैं और देश में किसान भाव न मिलने से परेशान है। मंडियों में भाव इस साल भी MSP से नीचे बिक रहा। मक्के का भाव $470/बुशेल के नीचे फिसला। चीन की खरीद पर बाजार को आशंका है। चीन ने US से खरीद का वादा किया है। 2028 तक US से चीन एग्री प्रोडक्ट खरीदे। 17 बिलियन डॉलर की खरीद का आश्वासन दिया।

USDA ने कहा कि चीन की कॉर्न खरीद दो साल से कमजोर रही है। US-ईरान जंग का भी पड़ा बाजार पर असर पड़ा है। जंग के कारण फ्यूल और खाद दोनों महंगे हुए। उत्पादन और कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

मक्का किसान परेशान?


मंडियों में मक्के की कीमतों में गिरावट आई है। मक्का MSP से नीचे बिक रहा है। भाव न मिलने से किसान परेशान हुए। इस साल भी मक्का का दाम कम है। किसानों के लिए लागत निकालना मुश्किल हुआ।

मक्के का मंडियों में भाव

देश में मक्के का बाजार पर नजर डालें तो देश में मक्के का उत्पादन अनुमान 461.49 LMT है। वहीं जनवरी 2026 में एक्सपोर्ट 1.98 LMT हुआ था। मई 2026 मंडियों में आवक 611713.72 MT रहा है।

मंडियों में मक्के का भाव पर नजर डालें तो 18 मई को मक्के का भाव मंडियों में 1872 रुपये प्रति क्विंटल पर था जो 19 मई को बढ़कर 1885रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। वहीं 20 मई को मक्के का मंड़ियों में भाव 1869 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

Gold Silver Price: एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट, डॉलर में मजबूती और महंगाई की चिंता ने बनाया दबाव

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।